टेक ज्ञान

व्हाट्सएप वेब यूजर्स को जल्द ही मिलने जा रहा वीडियो कॉलिंग का फीचर

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अगर आप भी व्हाट्सएप के वेब वर्जन पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है। दरअसल, व्हाट्सएप जल्द ही अपने वेब या डेस्कटॉप वर्जन के लिए वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी करने वाला है। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर के बारे में उसके फीचर को ट्रैक करने वाली एक साइट वाबीटाइन्फो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

नए फीचर की बीटा वर्जन पर हो रही है टेस्टिंग

वाबीटाइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल व्हाट्सएप वेब के बीटा वर्जन 2.2043.7 पर हो रही है। आपको बता दें कि व्हाट्सएप के आईओएस और एंड्रॉयड दोनों एप पर पहले से ही ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है। व्हाट्सएप के वेब वर्जन पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा आने के बाद जूम और गूगल मीट जैसे वीडियो कॉलिंग/मीटिंग्स प्लेटफॉर्म के लिए नई चुनौती सामने होगी।

रिसीव और रिजेक्ट के अलावा एक इग्नोर बटन होगा

वाबीटाइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप के वेब या डेस्कटॉप वर्जन पर वीडियो कॉल आने पर एक पॉपअप विंडो खुलेगी, जहां से उस कॉल को रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं। ख़ास बात ये है कि रिसीव और रिजेक्ट के अलावा इसमें एक इग्नोर बटन भी मिलेगा। वहीं, कॉल करने के लिए एक पॉप विंडो ओपन होगी, जिसमें कॉलिंग, डिक्लाइन जैसे कई विकल्प मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल में ही फेसबुक मैसेंजर रूम का सपोर्ट व्हाट्सएप के डेस्कटॉप वर्जन पर आया है। व्हाट्सएप कंपनी अपने यूजर्स की जरूरत और मांग को ध्यान में हुए अपनी एप्लीकेशन के फीचर्स में समय-समय पर बदलाव करती रहती है।

Read More: इस वजह से एंड्रॉयड फोन यूजर्स की बैटरी तेजी से हो रही खत्म, आप भी जान लीजिए

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago