राजनीति

बड़े बैंक डिफाल्टरों की कर्ज माफी पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाया ये आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने एक बार पुन: बैंक डिफाल्टरों के मामले में मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब आरबीआई ने भी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के मित्रों के नाम बैंक चोरों के लिस्ट में डाल दिए हैं।

राहुल गांधी ने ये ट्वीट कर सरकार को घेरा

मंगलवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरा है। इसमें राहुल ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए। वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया। अब RBI ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं। इसीलिए संसद में इस सच को छुपाया गया।

Read More: पीएम के संबोधन के बाद कांग्रेस का बयान- ‘अर्थव्‍यवस्‍था के लिए कोई ठोस बात नहीं की’

प्रेस वार्ता में यह बोली कांग्रेस

कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित कर कहा कि आरटीआई कानून के तहत आरबीआई ने देश के 50 सबसे बड़े बैंक डिफाल्टरों के नाम की जानकारी दी है जिनका कर्ज माफ किया गया है।

लोन माफी का कारण बताएं मोदी सरकार- कांग्रेस

राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार ने संसद में इन नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन आरबीआई की जानकारी से स्पष्ट हो गया है कि नीरव मोदी व मेहुल चौकसी जैसे भगोड़े डिफाल्टरों का सबसे ज्यादा बैंक लोन माफ किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार को इनके लोन माफी का कारण बताना चाहिए।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago