उछल कूद

भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर अपने संन्यास लेने के फैसले के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि सीनियर पठान वर्ष 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में 50 ओवर के फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने कई पारी देश के लिए उम्दा पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, उनका कॅरियर लम्बा नहीं चल सका। यूसुफ टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके इरफान पठान के बड़े भाई भी हैं।

आज मेरे कॅरियर पर पूर्ण विराम लग रहा है: यूसुफ

यूसुफ पठान ने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे याद है जिस दिन मैंने पहली बार भारत की जर्सी पहनी थी। मैंने ही सिर्फ वो जर्सी नहीं पहनी थी, वो जर्सी मेरे परिवार, कोच, दोस्त और पूरे देश ने पहनी थी। मेरा बचपन, जिंदगी क्रिकेट के ही इर्द-गिर्द बीता और मैं अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और आईपीएल क्रिकेट खेला। लेकिन आज कुछ अलग है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आज कोई वर्ल्ड कप या आईपीएल फाइनल नहीं है, लेकिन ये उतना ही अहम दिन है। आज क्रिकेटर के रूप में मेरे कॅरियर पर पूर्ण विराम लग रहा है। मैं आधिकारिक तौर पर संन्यास का ऐलान करता हूं।’

ऐसा रहा सीनियर पठान का अंतरराष्ट्रीय कॅरियर

यूसुफ ने वर्ष 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था। साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया मुकाबला उनके टी-20 कॅरियर का आखिरी मैच था। वहीं, वर्ष 2008 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने वनडे कॅरियर का आगाज किया था। यूसुफ ने भारत के लिए आखिरी वनडे साल 2012 में खेला था। यूसुफ पठान की पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर रही।

Read More: श्रीलंकाई ओपनर उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

बता दें कि यूसुफ पठान ने भारत के लिए 57 वनडे मैचों में 27 की औसत से 810 रन बनाए। वहीं, 22 टी-20 मैचों में 236 रन अपने नाम किए। उन्होंने वनडे में 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए। इसके अलावा यूसुफ ने वनडे में 33 और टी-20 में 13 विकेट भी अपने खाते में दर्ज करवाए। आईपीएल की बात करें तो यूसुफ ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 37 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ दिया था। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। आईपीएल में यूसुफ ने राजस्थान, कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago