उछल कूद

टी-20 सीरीज: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला आज, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड हारकर टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। विश्व कप के लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम अब एक बार फिर मैदानी मुकाबले के ​लिए तैयार है। टीम का वेस्टइंडीज दौरा आज शनिवार से शुरू हो रहा है। भारत और वेस्टइंडीज टीम टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला फ्लोरिडा में खेलेगी।विश्व कप में फाइनल से पहले मिली हार को भूलकर भारतीय खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में दौरे की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे।

शुरुआती दो मुकाबले लॉडरहिल में खेले जाएंगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का पहला मैच फ्लोरिडा राज्य के लॉडरहिल सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस सीरीज के पहले दो मैच अमरीका के इसी मैदान पर खेले जाने हैं। इसके बाद एक टी-20, 3 एकदिवसीय और 2 टेस्ट मैच वेस्टइंडीज में होंगे। बता दें, अमरीका के इस मैदान पर आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला अगस्त 2018 में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था।

टी-20 विश्व कप की तैयारियों की भी होगी शुरुआत

अगले साल यानि वर्ष 2020 में 08 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 विश्व कप आयोजित होना है। इस लिहाज से टीम इंडिया के लिए ये तीन टी-20 मैच काफी अहम हो साबित होंगे। इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम की टी-20 विश्व कप के लिए तैयारी शुरु हो जाएगी। इस टी-20 सीरीज के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को सिलेक्टर्स ने टीम में शामिल किया है। सीमित फॉर्मेट के इस विश्व कप से पहले टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों को टैलेंट दिखाने का मौका देगी।

पहले मैच में ये हो सकते हैं प्लेइंग इलवेन का हिस्सा

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। यंग टैलेंट को सामने लाने के लिए मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और खलील अहमद, दीपक चाहर और राहुल चाहर को टीम में शामिल किया गया है। बता दें, ये सभी खिलाड़ी विश्व कप की टीम में शामिल नहीं थे। इन सभी ने हाल ही में वेस्टइंडीज ए टीम के ख़िलाफ़ अच्छा प्रदर्शन किया था। खलील अहमद को पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

Read More: फ्रेंडशिप-डे स्पेशल: ये पांच सेलिब्रिटी अपने दोस्त से कर चुके हैं शादी

संभावित टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, रविन्द्र जडेजा, ख़लील अहमद, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago