सेहत

लंबे समय तक फिट रहना है तो इस तरह करें सदाबहार पौष्टिक आहार

वर्तमान में कोरोना जैसी जानलेवा महामारी का लंबे समय से दौर जारी है और जब तक इसकी दवाई या टीका नहीं मिल जाता है तब तक इसका खौफ लोगों में बना रहेगा। इस दौरान लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी हो गए हैं। अगर आप इस समय अपने खान पान पर विशेष ध्यान देते हैं तो आप हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न बने रह सकते हैं और बीमारियों से भी दूर रहेंगे। जानिये इस बारे में म​हत्वपूर्ण बातें-

डाइट पर रखें कंट्रोल

कहा जाता है कि जैसा खाएंगे वैसा रहेगा मन। अर्थात खाने पीने का असर हमारे स्वास्थ्य व मन पर जरूर पडता है इसलिए हमे अपने खाने पीने के तरीके पर ध्यान देना व नियंत्रण करना आवश्यक होता है। कई लोग अपनी डाइट पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं इस वजह से जल्दी बीमारी शरीर में हो जाती हैं।

फलों का इस तरह करें सेवन

सेहत स्वस्थ बनाए रखने में फलों का विशेष महत्व होता है इसलिए नियमित फलों का सेवन किया जा सकता है। लेकिन मौसम के अनुसार ही फल उपयोग में लेने चाहिए। सुबह के वक्त फलों खाने से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं।

ताजा व हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां

इंसान के स्वस्थ सेहत बनाए रखने में हरी पत्तेदार सब्जियों का अलग महत्व होता है। रोज भोजन में हरे पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने पर शरीर को हर तरह के पोषक पदार्थ मिलते हैं जिससे शरीर के हर अंग को मजबूती व रोगों से लडने की शक्ति मिलती है। इसलिए ताजा व हरी सब्जियों का उपयोग करना आवश्यक है।

Read More: लॉकडाउन में शारीरिक और मानसिक सेहत का इस तरह रखें खास ध्यान

रोज एक गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए

चिकित्सकों के अनुसार शरीर को हमेशा चुस्त व निरोगी बनाए रखने के लिए रोज एक गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। एक गिलास दूध से शरीर को मिनरल, प्रोटीन, वसा, विटामिन आदि काफी मात्रा में मिल जाते हैं। दूध पीने से पेट संबंधित दिक्कतें भी नहीं होती है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago