सेहत

नियमित एक्सरसाइज करने से दिमाग को मिलते हैं इस तरह फायदे

इंसान के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा दिमाग होता है। दिमाग फिट रहने पर जिंदगी की कई समस्याओं का समाधान निकल जाता है। अगर आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं तो दिमाग स्वस्थ रहेगा और कई फायदे मिल सकेंगे। जानें कि रेगुलर एक्सरसाइज आपके दिमाग के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकती है-

शरीर में पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

जब भी आप एक्सरसाइज करते हैं तो फेफड़ों के लिए ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है जिससे यह रक्त में घुलकर पूरे शरीर में भी सप्लाई हो जाती है और दिमाग को भी ज्यादा ऑक्सीजन पहुंच पाती है।

दिमाग की कोशिकाएं रहती हैं स्वस्थ

एक्सरसाइज करने पर सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचने से दिमाग की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं और नई रक्त कोशिकाओं का भी निर्माण होता है जिससे मस्तिष्क में किसी भी तरह की बीमारी की संभावना नहीं हो पाती है।

Read More: नियमित योगासन करने से जड़ से ख़त्म हो सकते हैं पिंपल्स

बेहतर निर्णय लेने की बढती है क्षमता

नियमित एक्सरसाइज करने से इंसान स्वस्थ​ दिमाग से बेहतर निर्णय ले सकता है। इसके अलावा दिमाग के आंतरिक हिस्से में वृद्वि भी होती है। वैज्ञानिक शोधों में भी यह बात सामने आई है।

हमेशा रहेंगे तनाव मुक्त

रोज व्यायाम करने पर शरीर व मस्तिष्क को बेहतर लाभ मिलते हैं। दिमाग स्वस्थ रहने पर आप वेवजह की चिंताओं से भी मुक्त रहेंगे और तनाव नहीं होने पर कोई बीमारी भी पास नहीं आएगी।

इमोशन्स होते हैं कंट्रोल

कई लोग बहुत भावुक होते हैं और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को प्रतिदिन व्यायाम करनी चाहिए जिससे दिमाग इमोशन्स को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इन एक्सरसाइज को करें रोज

यह कोई जरूरी नहीं है कि आप भारी एक्सरसाइज ही करें। आप सुबह जल्दी उठकर कुछ दूरी तक दौड़ सकते हैं या साइकिल चला सकते हैं। इनके अलावा ​आप स्विमिंग कर भी शरीर व दिमाग को स्वस्थ बना रख सकते हैं इसलिए इन सभी फायदों को जानकर आप भी रोज एक्सरसाइज करना शुरू कर सकते हैं।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago