ये हुआ था

नागा चैतन्य के पहले जन्मदिन से पहले ही अलग हो गए थे उनके माता-पिता

दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। चैतन्य आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अभिनेता अक्किनेनी नागा चैतन्य ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘जोश’ से कीं। हालांकि, उन्हें बतौर अभिनेता सफ़लता गौतम वासुदेव मेनन निर्देशित फिल्म ‘ये माया चेसावे’ से मिलीं। चैतन्य मुख्य रूप से साउथ सिनेमा में तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। ये बात अलग है कि अब उनकी ​अदाकारी को साउथ इंडस्ट्री के बाहर देश और विदेश में भी लोग पसंद कर रहे हैं। इस ख़ास अवसर पर जानिए उनका अबतक का सफ़र और निजी जिंदगी के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

सौतेली मां अमला ने पाल-पोसकर बड़ा किया

नागा चैतन्य का जन्म मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन व लक्ष्मी डग्गुबती के घर में 23 नवंबर, 1986 को चेन्नई में हुआ था। हालांकि, चैतन्य के फर्स्ट बर्थडे से पहले ही नागार्जुन और लक्ष्मी अलग हो गए थे। चैतन्य को पिता नागार्जुन और उनकी सौतेली मां अमला ने ही पाल-पोसकर बड़ा किया। वह अपने स्कूल के दिनों में स्कूल बैंड में की-बोर्ड और गिटार बजाया करते थे, जिसके बाद उन्हें की-बोर्ड बजाने की ट्रेनिंग के लिए लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज भेज दिया गया। 18 साल तक चेन्नई में रहने के दौरान उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की व बीकॉम डिग्री हासिल कर हैदराबाद लौट आए।

फिल्म ‘जोश’ से हुई फिल्मी सफर की शुरुआत

नागा चैतन्य ने अपनी स्नातक की पढ़ाई के दूसरे साल के दौरान अपने पिता नागार्जुन के सामने अभिनय में करियर बनाने की इच्छा जाहिर की थी। चैतन्य को अभिनय के गुण विरासत में मिले हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में वासु वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जोश’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कॉलेज छात्र की भूमिका निभाई थी। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहीं। अपनी पहली फिल्म के लिए चैतन्य को बेस्ट डेब्यू एक्टर के ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ से नवाजा गया था। इसके बाद नागा चैतन्य ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी दमदार एक्टिंग से वह फिल्म दर फिल्म कामयाबी का शिखर छू रहे हैं।

मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से की थी शादी

अभिनेता नागा चैतन्य ने वर्ष 2017 में टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी कीं। इन दोनों ने पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। सामंथा को चैतन्य से इतना प्यार था कि एक बार अपना धर्म तक बदलने के बारे में सोच लिया था। हालांकि, साल 2021 में यह कपल अलग हो गया। अक्सर चर्चित रहने वाले इस कपल की शादी महज चार साल ही चल सकीं।

Read: अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के सिने करियर की फ्लॉप फिल्म से हुई थी शुरुआत

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago