ये हुआ था

बर्थडे: अभिनेता ऋतिक रोशन ने पहली फिल्म के मेहनताने से खरीदी थी ये चीज

बॉलीवुड में एक दौर वो भी था जब एक्टर्स तो कई थे, मगर एक ऐसा एक्टर जो अच्छा डांसर भी हो, वो ढूंढ पाना मुश्किल था। 80-90 के दशक में गोविंदा ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से तो सबको प्रभावित किया ही, साथ ही उनकी डांसिंग स्किल्स को भी काफी पसंद किया गया। उनके बाद अगले डांसर-एक्टर की तलाश वर्ष 2000 में पूरी हुईं। इस न्यूकमर एक्टर ने अपनी पहली ही फिल्म से लाखों लड़कियों का दिल चुरा लिया। हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की जो आज 10 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ख़ास मौके पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पिता के घर में हुआ जन्म

अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी, 1974 को मुंबई शहर में प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर एवं म्यूजिक डायरेक्टर राकेश रोशन के घर में हुआ था। वह आज बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। बहुत कम एक्टर्स होते हैं जो अपनी पहली ही फिल्म में इतनी प्रसिद्धि हासिल कर पाते हैं। ऋतिक की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को वर्ष 2002 के ‘गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के एडिशन में सबसे ज्यादा 102 अवार्ड्स पाने के लिए शामिल किया गया था। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवार्ड्स पाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

ऋतिक की डांसिंग ने लाखों लोगों को बनाया दीवाना

​फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से यह भी साबित हो चुका था कि ऋतिक रोशन एक्टर ही नहीं, कमाल के डांसर भी हैं। इस फिल्म के एक गाने ‘इक पल का जीना’ में किए उनके डांसिंग स्टैप्स खूब वायरल हुए। डांस पंसद करने वाला लगभग हर भारतीय उन्हें फॉलो करने लगा था। इसके बाद ऋतिक कई फिल्मों में डांस करते नज़र आए और हर फिल्म में उनकी डांसिंग स्किल्स ने सबको चौंका दिया। वर्ष 2003 में रिलीज़ फिल्म ‘कोई मिल गया’ में ऋतिक ने फिर एक बार अपने टैलेंट का लोहा मनवाया। फिल्म का सॉन्ग ‘इट्स मैजिक’ को लोगों ने काफी पसंद किया।

पहली फिल्म के लिए मिले थे 100 रुपए

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि ऋतिक रोशन को अपनी पहली कमाई के रूप में महज 100 रुपए मिले थे। दरअसल, अभिनेता ऋतिक पहली बार जितेंद्र की मेलोड्रामा फिल्म ‘आशा’ में दिखे थे। उस वक़्त उनकी उम्र महज 6 साल थी। फिल्म में उनका किरदार केवल इतना था कि उन्हें जितेंद्र के पैर छूने थे। इस रोल के लिए उनके दादा जे. ओम प्रकाश ने उन्हें 100 रुपए का मेहनताना दिया था। तब ऋतिक रोशन को खिलौना कार का शौक़ था। उन्होंने इन पैसों से 10 हॉट व्हील कार खरीदी थी।

दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स में मिली जगह

एक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार, ऋतिक रोशन को वर्ष 2018 के सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर जगह मिलीं। इस लिस्ट में ब्रैड पिट और टॉम क्रूज़ जैसे नाम भी शामिल थे। हालांकि, ऋतिक ने बाजी मारते हुए टॉप पर कब्जा जमाया। इससे पहले उन्हें साल 2012 में दुनिया के 50 सबसे सेक्सी एशियन पुरुषों की लिस्ट में भी जगह दी गई थी। ऋतिक रोशन के लिए वर्ष 2019 लकी रहा। इस दौरान उनकी दो फिल्में ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ रिलीज हुईं। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।

शादी के 14 साल बाद हो गया तलाक

अभिनेता ऋतिक रोशन ने वर्ष 2000 में अपनी गर्लफ्रेंड सुज़ैन ख़ान से शादी की थी। इन शादी से इनके दो बच्चे ऋदान रोशन और ऋहान रोशन हैं। हालांकि, ऋतिक और सुज़ैन की जोड़ी साल 2014 में तलाक के बाद अलग हो गईं। अबतक के करियर में ऋतिक का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। उनमें से एक कंगना रनौत के साथ उनका विवाद भी हो गया था। ऋतिक अब मॉडल व एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

अभिनेता की वर्ष 2022 में फिल्म ‘विक्रम वेधा’ रिलीज हुई, जो सफल नहीं रहीं। ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ है जो साल 2024 में रिलीज हो सकती है। ऋतिक का एचआरएक्स नाम से क्लोदिंग ब्रांड भी है।

Read: अभिनेता इरफान खान को अपने दूध वाले की बेटी से हुआ था पहला प्यार, प​ढ़िए किस्सा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago