हलचल

योगी सरकार ने मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए शुरू की योजना, 75 हजार मिलेंगे बतौर सहायता राशि

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार जनकल्याण की योजनाओं से देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आक​र्षित कर रही है। योगी के जनहित में फैसलों से उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब यूपी सरकार ने मजदूर/श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत देने का काम किया है। जानकारी के अनुसार, योगी सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बेटियों की शादी के लिए 75 हजार रुपये देगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सरकार ने योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां की

उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने बताया कि इस योजना से मजदूर/ श्रमिकों वर्ग के लोगों को बेटियों की शादी करने में सहायता मिलेगी। सरकार ने योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि श्रम विभाग पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ का संचालन करता है, जिसके तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनका श्रम विभाग में पंजीयन 100 दिन पुराना है। वे अपने जिले के श्रम कार्यालय में 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव चंद्रा ने आगे बताया कि सरकार ने आगामी 18 मार्च तक प्रदेश में 3500 जोड़ियों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। परिग्रहण कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं। योगी सरकार की इस योजना से मजदूरों को बेटियों की शादी में मदद मिल सकेगी।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का बकाया मिलेगा जल्द

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago