यूएस ओपन में नहीं खेलेंगी विश्व की नंबर वन महिला टेनिस ​खिलाड़ी ऐश्ले बार्टी

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां पिछले कुछ महीनों से ठप्प पड़ी थी, लेकिन अब खेलों में फिर से सामान्य होने की दिशा में गतिविधियां बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर है कि दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऐश्ले बार्टी यूएस ओपन टूर्नामेंट से हट गई हैं। उनके अमेरिकी ओपन से हटने की वजह कोरोना वायरस महामारी है। बार्टी कोरोना के बीच यात्रा करके जोखिम नहीं उठाना चाहतीं।

कोविड-19 के कारण जोखिम नहीं लेना चाहती बार्टी

24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार ऐश्ले बार्टी वैश्विक कोरोना वायरस महामारी संकट के कारण अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 31 अगस्त से 13 सितंबर 2020 तक होने वाले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से हटने वाली अब तक की सबसे हाई प्रोफाइल खिलाड़ी है। बार्टी ने गुरुवार को एसोसिएटेड प्रेस को ईमेल से भेजे बयान में कहा, ‘मेरी टीम और मैंने फैसला किया है हम वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन व यूएस ओपन के लिए इस साल यात्रा नहीं करेंगे।’

Read More: ओलंपिक के पांच छल्लों की मूल तस्वीर नीलामी में इतने करोड़ में बिकी

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, ‘मुझे ये दोनों प्रतियोगिताएं बहुत पसंद हैं इसलिए यह मुश्किल फैसला था, लेकिन कोविड-19 के कारण अब भी काफी जोखिम है और मैं अपनी टीम और स्वयं को इस स्थिति में डालने को लेकर सहज नहीं हूं।’ आपको बता दें कि युवा टेनिस स्टार ऐश्ले बार्टी ने अब तक फैसला नहीं किया है कि वह पिछले साल जीते फ्रेंच ओपन खिताब का बचाव करने के लिए मैदान में उतरेंगी या नहीं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago