टेक ज्ञान

वॉट्सऐप में जल्द आएगा यह नया फीचर, स्टोरेज सेक्शन में होगा बदलाव

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप सेवा प्रदाता वॉट्सऐप समय-समय पर अपने ऐप में बदलाव करता रहता है। अब वॉट्सऐप जल्द ही एक नया फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद मेमोरी मैनेजमेंट में आसानी होगी। जानकारी के अनुसार, कंपनी इस नए फीचर के तहत वॉट्सऐप के स्टोरेज सेक्शन को रिवैंप कर रही है। एक वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप अपने स्टोरेज सेक्शन में जल्द बदलाव कर रहा है।

स्टोरेज सेक्शन का नया यूजर इंटरफेस ला रही कंपनी

ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी वॉट्सऐप के स्टोरेज सेक्शन का नया यूजर इंटरफेस ला रही है। इसके जरिए यूजर्स को वॉट्सऐप की गैर जरूरी मेमोरी की खपत के बारे में जानकारी रहेगी और उसका उपयोग भी किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के नए स्टोरेज यूजर इंटरफेस में अलग-अलग फाइल साइज के लिए सेक्शन होगा, जहां से यूजर यह देख पाएंगे कि कौन से कॉन्टैंट कितनी जगह की खपत कर रहे हैं।

स्टोरेज क्लीन करने के लिए मिलेगा ऑटो क्लीन का ऑप्शन

रिपोर्ट के अनुसार, नए स्टोरेज यूजर इंटरफेस के टॉप में एक बार होगा जो यह बताएगा कि स्टोरेज की खपत कहां हो रही है। इसके नीचे एक सेक्शन दिया जाएगा जहां यूजर यह देख पाएंगे कि जरूरी और ग़ैर जरूरी फाइल्स कौन सी हैं। वॉट्सऐप के नए स्टोरेज इंटरफेस में यूजर्स को सजेशन भी दिया जा सकता है।

Read More: इंडियन एयरफोर्स ने My IAF ऐप लॉन्च की, ये जानकारी मिलेगी ऐप्लिकेशन पर

इसके अलावा स्टोरेज क्लीन करने के लिए ऑटो क्लीन का ऑप्शन ​इसके शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे ग़ैर जरूरी फाइल्स और चैट्स क्लियर हो सकेंगे। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने यूजर्स के लिए ये नए ​फीचर्स अपडेट कर देंगी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago