टेलिकॉम

लम्बे इंतज़ार के बाद मैदान में उतरा वोडाफोन, जियो को टक्कर देगा ये नया प्लान

वोडाफोन और आइडिया जैसी दो बड़ी कंपनियों के एक हो जाने के बाद यूजर्स को काफी उम्मीदें थीं कि उन्हें अब कुठ बेहतर प्लान्स मिलने वाले हैं। लेकिन कई कोशिशों के बाद भी कम्पनी ऐसा कोई प्लान नहीं ला पाई, जो Jio को टक्कर दे सके। ऐसे में अब वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 149 रूपये है।

इस प्लान का मुकाबला एयरटेल और जियो के 149 रुपये वाले प्लान से होने वाला है। एयरटेल की तरह ही वोडाफोन के इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की होगी, जिसमें ग्राहको को प्रतिदिन 1GB डेटा यानी कुल 28 जीबी डाटा मिलेगा। डेटा के अलावा प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी ग्राहक इस प्लान के ज़रिये उठा सकते हैं।

हालांकि वोडाफोन का ये नया प्लान केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही वैलिड है। इसमें दिए जा रहे अनलिमिटेड कॉलिंग में प्रतिदिन 250 मिनट और प्रतिहफ्ते 1000 मिनट की बाध्यता रहेगी। साथ ही यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के दौरान 100 से ज्यादा यूनिक नंबरों में कॉल करने की अनुमति नहीं होगी। वैसे देखा जाए तो वोडाफोन और एयरटेल दोनों के प्लान लगभग एक समान ही हैं।

दूसरी तरफ SMS की बात करें तो ये सभी सर्किलों में समान नहीं है। यानी कुछ सर्किलों में प्रतिदिन 100SMS दिया जाएगा तो कहीं पूरी वैलिडिटी के दौरान केवल 100SMS ही मिलेगा। कुछ अंतरों की अगर बात करें तो अनलिमिटेड कॉलिंग को लेकर यहां कोई बाध्यता नहीं है। साथ ही कंपनी अपने कुछ यूजर्स को पूरी वैलिडिटी को दौरान केवल 1GB डेटा ही मुहैया करा रही हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago