हलचल

हेल्थ वर्कर्स के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमलों को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कोरोना वायरस महामारी की इस घड़ी में प्रथम पंक्ति में खड़े होकर वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसा या किसी भी तरीके का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के रजत जयंती समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम के संबोधन में यह बात कही। जानकारी के लिए बता दें, कोरोना वायरस महामारी के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।

पीएम बोले, हमारे चिकित्साकर्मी योद्धा अपराजेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 25 साल का मतलब राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अपनी युवावस्था में है। यह उम्र और भी बड़ा सोचने और बेहतर करने की है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगर वैश्विक महामारी नहीं हुई होती तो मैं आप सभी लोगों के साथ बेंगलुरु में इस विशेष दिन शामिल होता। इस समय दुनिया डॉक्टर, नर्स, चिकित्सा कर्मियों और वैज्ञानिक बिरादरी की तरफ आशा और कृतज्ञता के साथ देख रही है। दुनिया को आपके देखभाल और इलाज दोनों की जरूरत है।

Read More: केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कोरोना वायरस हमारा अदृश्य दुश्मन हो सकता है, लेकिन हमारे चिकित्साकर्मी योद्धा अपराजेय हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के रूप में हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। दो साल से कम समय में एक करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाएं और गांव में रहने वाली भारत की जनता को इससे सबसे ज्यादा लाभ मिला है। उन्होंने कि देश ने 22 और एम्स स्थापित करने में तेजी से प्रगति देखी है। बता दें, देश में पिछले मोदी सरकार के कार्यकाल में नए स्वास्थ्य संस्थानों और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में काफी काम हुआ है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago