कारोबार

कोरोना संकट में विजय माल्या का ट्वीट- उम्मीद है कि वित्त मंत्री सुनेंगी मेरी बात…

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या एक पुन: ट्वीट कर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल भारत में कोरोना संकट के बीच माल्या ने ट्वीट कर कहा है कि वह अपनी कंपनी द्वारा ली गई कर्ज की राशि पूरी तरह बैंकों को लौटाने के लिए तैयार हैं लेकिन उनके इस प्रस्ताव के बावजूद भारत के बैंक पैसे लेने में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं।

ट्वीट में माल्या ने सरकार के लॉक डाउन के फैसले की प्रशंसा की

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर सरकार के लॉक डाउन के फैसले की प्रशंसा की है। माल्या ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह अच्छा निर्णय लिया है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सभी कंपनियों में काम पूरी तरह बंद है मगर हम अपने कर्मचारियों को बजाय घर भेजने के उनका खर्च उठा रहे हैं इसलिए ऐसे हालात में सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए और उन्हें पूरी उम्मीद है कि ऐसे संकट में वित्त मंत्री उनकी बात जरूर सुनेंगी।

Read More: तोड़ दिया माल्या का प्राइवेट प्लेन, कभी था उनकी शान

माल्या की शिकायत, बैंक व ईडी नहीं कर रहे मदद

ट्वीट में विजय माल्या ने जिक्र कर कहा है कि भारत के बैंक व प्रवर्तन निदेशालय उनकी मदद नहीं कर रहे हैं।गौरतलब है कि माल्या इससे पहले भी कई बार यह कह चुका है कि वह बैंक का पूरा पैसा लौटाने के लिए तैयार है मगर बैंक पैसे लेने को तैयार नहीं है और ईडी मदद नहीं कर रही है इसलिए कोरोना संकट के बीच माल्या ने यह ट्वीट कर अपील की है और कहा है कि वित्त मंत्री ऐसी संकट की स्थिति में उनकी बात जरूर सुनेंगी।

भगोड़े शराब कारोबारी माल्या से जुडा है यह पुराना मामला

दरअसल विजय माल्या 2016 में ही लंदन भाग गया था क्यों कि माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर इंडिया के बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपए बकाया है। इस मामले में माल्या के प्रत्यर्पण का मुकदमा भी चल रहा है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago