हलचल

24-25 फरवरी को भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, दिल्ली और गुजरात में ठहरेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसी माह दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। उनके इस दौरे का आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप 24-25 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपनी भारत यात्रा के दौरान यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप नई दिल्ली और गुजरात में ठहरेंगे। ट्रंप की इस यात्रा के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी उनके साथ होंगी। उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच एक लंबी अवधि के व्यापार समझौते पर भी चर्चा होगी, जिसमें एक मुक्त व्यापार समझौता शामिल हो सकता है।

अमेरिकी-भारतीय साझेदारी मजबूत करेगी यात्रा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले व्हाइट हाउस ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को आगे बढ़ाएगी।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूएस के प्रेसीडेंट ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ भारत की राजधानी नई दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद शहर भी जाएंगे।

‘हाउडी मोदी’ की तर्ज़ पर अहमदाबाद में हो सकता है कार्यक्रम

डोनाल्ड ट्रंप की गुजरात यात्रा को देखते हुए माना जा रहा है कि ह्यूस्टन में जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम हुआ था, ठीक वैसा ही कार्यक्रम उनके लिए भी यहां हो सकता है। ख़बरों के अनुसार, अहमदाबाद शहर में ‘हाउडी मोदी’ की तर्ज पर ट्रंप के लिए एक बड़ा कार्यक्रम हो सकता है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है। इस इवेंट में पीएम नरेन्द्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।

गुजराती मूल के अमेरिकियों के ‘हाउडी ट्रंप’ शो में शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अमेरिका में इस साल होने वाले चुनाव को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए उनकी टीम ख़ास प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसकी वजह यह भी है कि अमेरिका में बड़ी संख्या में गुजरात के मूल निवासी रहते हैं। गुजरातियों की संख्या को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के लिए ‘हाउडी मोदी’ जैसे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बता दें, अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी एक अहम वोट बैंक हैं।

Read More: जल्द ही जारी होगा 1 रुपए का नया नोट, ये फीचर्स होंगे ख़ास

अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान इस बात की संभावना है कि डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी एक छोटी अवधि के व्यापार सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे, जो अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजारों तक अधिक पहुंच प्रदान कर सकता है। वह पिछले साल वापस लिए गए भारत के व्यापार लाभों को भी बहाल कर सकता है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago