ताजा-खबरें

यूपी सीएम योगी के पिता का निधन, इसलिए अंतिम संस्कार में नहीं होंगे शामिल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सोमवार सुबह निधन हो गया। इस मामले में सीएम योगी को सूचना दी गई है लेकिन वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे और अपना राजधर्म निभाएंगे वहीं योगी ने अपने परिजनों से भी अपील की है कि कोरोना संकट में कम से कम लोग अंतिम संस्कार में भाग लें।

किडनी और लिवर की थी परेशानी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूपी सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को किडनी व लिवर संबंधित परेशानियां थी और ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें गत 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था और आज सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली।

Read More: राजस्थान : भरतपुर जिले के बयाना में कोरोना का कहर, 95 लोग संक्रमित

अंतिम संस्कार में शामिल होने की बजाय राजधर्म निभाएंगे सीएम

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। खबरों के अनुसार वह राजधर्म ही निभाएंगे। योगी ने अपने परिजनों से भी अपील की है कि कोरोना संकट के इस माहौल में कम से कम लोग ही अंतिम संस्कार में भाग ले।

पिता के निधन पर योगी ने अपनी मां को लिखी यह चिट्ठी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने पिता के निधन के बाद अपनी मां को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि किस कारणों से आखिर वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में ही शामिल नहीं हो सकते। योगी ने इस पत्र में लिखा है कि उन्हें अपने पूज्य पिताजी के निधन पर भारी दुख एवं शोक है। उन्होंने अपने जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम व निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव होकर कार्य करने का संस्कार बचपन में ही दिया। इस दौरान अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी मगर महामारी कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ की जनता के हित में आगे बढ़ाने का कर्तव्यबोध के कारण मैं उनके दर्शन न कर सका।जानकारी के मुताबिक सीएम योगी के पिता का अंतिम संस्कार उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव में मंगलवार को किया जाएगा।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago