वायरल काॅर्नर

सीएए के समर्थन में शादी के अनोखे कार्ड सोशल मीडिया पर हुए वायरल

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारत में जहां विरोध व समर्थन की रोज खबरें आ रही है तो वहीं अब इसके समर्थन में शादी के कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राजस्थान के सीकर जिले में एक दूल्हे अमित ने अपने शादी के कार्ड पर we support caa and nrc लिखा व पीएम नरेंद्र मोदी की फोटी छपवाई है और शादी का कार्ड प्रधानमंत्री कार्यालय में भी भेजा है।

दूल्हे ने कार्ड पर छपवाया we support caa and nrc-

सीकर के दाधीच नगर निवासी अमित की 9 फरवरी को शादी है। दूल्हे अमित ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में लिए गए इस फैसले का वह समर्थन करते हैं इसलिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्ड पर यह संदेश छपवाया गया है।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना शादी कार्ड-

दूल्हे अमित की शादी का कार्ड सोशल मीडिया व रिश्तेदारों में चर्चाओं में बना हुआ है और लोगों द्वारा इसे लाइक व शेयर किया जा रहा है वहीं अमित के परिवारजन व रिश्तेदार भी इस मामले में पूरा समर्थन कर रहे हैं।

Read More: जब फोटोग्राफर से उसका फोन मांगने लगी दीपिका पादुकोण, देखें वॉयरल वीडियो…

मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही एक मामला-

इसी प्रकार मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर निवासी दूल्हे प्रभात ने भी 18 जनवरी को हुई अपनी शादी के कार्ड में इस तरह का मैसेज लिखवाकर छपवाया था और यह कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। गौरतलब है कि मोदी सरकार नागरिकता संशोधन कानून लाई है और इस मामले में देशभर में जगह जगह विरोध व समर्थन में रैलियां व बयानबाजी हो रही हैं।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago