कांग्रेस के दो दिग्गजों को प्रचार के लिए जाना था मध्यप्रदेश पहुंच गए राजस्थान और फिर…

इन दिनों राजनीतिक पार्टियां प्रचार प्रसार के लिए मैराथन रैलियां और सभाएं करती नजर आ रही है। ऐसे में स्टार प्रचारकों को ये जानने का भी समय नहीं मिल पा रहा है कि उन्हें प्रचार के लिए कहां और कब जाना है। ऐसा ही एक वाक्या कांग्रेस के दो दिग्गजों के साथ घटित हो गया।

कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट को मध्यप्रदेश के एक गांव में चुनाव प्रचार के लिए जाना था लेकिन वो उसके बजाए राजस्थान पहुंच गए और पार्टी का प्रचार भी कर आए।

दरअसल पायलट और दिग्गी राजा मध्यप्रदेश के सुसनेर गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे कि उनका हैलिकॉप्टर दिशा भटककर राजस्थान की सीमा में दाखिल हो गया। हैलिकॉप्टर के पायलट को एक गांव के उपर से गुजरते समय भीड़ दिखाई दी तो उसने उसे वहीं उतार दिया।

कमाल की बात ये रही कि सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह उस गांव में लोगों के बीच जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग भी आए और भाषण भी दे दिया।

भाषण देने के बाद पायलट और सिंह हैलिकॉप्टर में बैठकर वहां से रवाना भी हो गए। बता दें कि राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होगा जबकि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होने हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago