हलचल

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक हुए ढेर

एक ओर जहां भारत-चीन और भारत-नेपाल के बीच सीमा विवाद चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान इसी बीच अपनी कायराना हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। भारत के दो देशों के साथ चल रहे तनाव के मध्य में पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिशें कर रहा है। इसके तहत पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 सैनिक ढेर हो गए हैं।

गोलाबारी से लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा पाक

आपको बता दें​ कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से पुंछ जिले में कई माह से नियंत्रण रेखा पर किरनी सेक्टर में लगातार गोलाबारी की जा रही है, जिससे लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। नियंत्रण रेखा से सटे डोकरी में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी के बाद जगह-जगह बिखरे पड़े गोले स्थानीय ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। यहां के लोग इनके कभी भी फट जाने की आशंका से दहशत में हैं।

Read More: सुरक्षाबलों ने शोपियां में फिर मार गिराए तीन आतंकी, इस साल अबतक इतने ढेर किए

दरअसल, पाकिस्तानी सेना द्वारा कई भारतीय क्षेत्रों में की गई गोलाबारी बड़ी संख्या में लोगों के घरों के आसपास पड़ी हैं। इसके कारण लोग अपने खेतों में काम करने जाने से भी डर रहे हैं। गांव डोकरी के मोहम्मद सलीम, अब्दुल रहीम,  अकबर आदि का कहना है कि तीन-चार दिन पहले पाकिस्तानी की ओर से की गई गोलाबारी के गांव में छह से अधिक मोर्टार शेल बिखरे पड़े हैं। हमने क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों से इन्हें जल्द ही निष्क्रिय करने की मांग की है, जिससे किसी संभावित खतरे से बच सकें।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago