कारोबार

सरकार की इस खास योजना से जीएसटी बिल लेने वालों की खुलेगी ‘किस्मत’

सामान खरीदने पर ग्राहकों को बिल लेने को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार जल्दी ही एक ऐसी लॉटरी योजना लाने जा रही है जिसके तहत ग्राहकों को दस लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के इनाम मिल पाएंगे। जानें, आखिर कैसी है यह लॉटरी योजना और इसकी खास बातें-

कर चुकाने को प्रोत्साहित होंगे लोग-

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के सदस्य जॉन जोसफ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहा कि जीएसटी (G ST) के प्रत्येक बिल पर ग्राहक को लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से इनाम जीतने का अवसर मिलेगा और जनता कर चुकाने को प्रोत्साहित होगी।

पोर्टल पर अपलोड होंगे बिल-

जॉन जोसफ ने आगे कहा कि इस योजना के तहत खरीदारी करने वाले लोग अपने इन बिलों को पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे जिससे कंप्यूटर प्रणाली के जरिये लॉटरी ड्रा निकलेगा और इनाम जीतने वालों को सूचना भी मिल पाएगी।

जीएसटी परिषद करेगी समीक्षा-

इस प्रस्तावित लॉटरी योजना की समीक्षा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई वाली जीएसटी परिषद करेगी। इसके अलावा यह भी तय किया जाएगा कि लॉटरी योजना में न्यूनतम बिल की सीमा क्या रहे। इस योजना में मिलने वाले पुरस्कारों को उपभोक्ता कल्याण कोष द्वारा दिया जाएगा।

Read More: अब परिवार के साथ इस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में दोस्त भी होंगे कवर

लोगों में उत्सुकता-

इधर प्रस्तावित लॉटरी योजना की यह खबर मीडिया में आते ही लोगों में उत्सुकता बनी हुई है और योजना की जल्दी शुरूआत का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago