लाइफस्टाइल

कम पैसे में विदेश जाकर घूमने की जगह है थाइलैंड, जानें बजट

​विदेश जाकर घूमने की हर व्यक्ति की इच्छा होती है लेकिन ज्यादा पैसे खर्च होने की वजह से बहुत लोग देश से बाहर घूमने जा नहीं पाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आप कम बजट में अपना घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं। इनमें थाईलैंड भी एक ऐसा देश हैं जहां आप बहुत कम पैसे में जाकर घूम आ सकते हैं।

मात्र 25 से 30 हजार के बजट में घूमे थाईलैंड –

थाईलैंड घूमकर वापस भारत आने के लिए आपको सिर्फ 25 से 30 हजार रूपये की आवश्यकता पडेगी इसलिए देश में केरल घूमने से ज्यादा सस्ता थाईलैंड जाना होता है। थाईलैंड जाने के ​लिए आपको दिल्ली या जयपुर से बैंकांक की टिकट बुक करानी होगी और आपको लगभग 15 हजार रुपए में आने जाने की फ्लाइट की टिकट मिल जाएगी। इसके बाद बाकी बचे पैसों में आप 3 या 4 दिन तक वहां होटल में ठहरकर घूम सकते हैं।

खूबसूरत जगह पटाया-

थाईलैंड की खूबसूतर बीचेज के लिए घूम कर एंजाय करने की जगह पटाया है। यहां कोरल आइलैंड सबसे शानदार जगह है। इसके अलावा शॉपिंग माल्स, 24 घंटे के क्लब भी हर समय खुले रहते हैं। पटाया अपनी नाइट लाइफ और बीचेज के लिए दुनिया भर में प्रसिद्व है।

फुकेट-

थाईलैंड में दूसरी खूबसूरत जगह फुकेट है जहां काफी भारतीय घूमने आते हैं। यहां के भी बीचेज पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इस जगह इस देश की नई व पुरानी संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है।

सफारी वर्ल्ड बैंकाक-

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक है और यहां स्थित सफारी वर्ल्ड विश्व प्रसिद्व है जो बच्चों के मनोरंजन जाना जाता है। सफारी वर्ल्ड में आपको दुर्लभ जंगली जानवर देखने को मिलेंगे और बंदर,हाथी,बडी मछलियों के म्यूजिक शो भी आपका मन मोह लेंगे।

सस्ती है थाईलैंड की करेंसी-

भारत के 2 रूपए थाईलैंड के एक थाई बाट के बराबर होते हैं। आप कम पैसों में इस देश में शॉपिंग कर स​कते हैं और अपने व परिवार के लिए कपडे,बैग जैसी चीजें खरीद कर ला सकते हैं। इस देश में घूमने पर आपकी जेब पर असर भी नहीं पडेगा और बार—बार यहां दुबारा घूमना व शॉपिंग करना चाहेंगे।

घूमने का समय-

इस देश में पूरे साल भर पर्यटक घूमने आते रहते हैं लेकिन नवंबर से मई के बीच सबसे अच्छा सीजन माना गया है।

 

Read more: बीयर के लिए जाने जाते हैं दुनिया के ये देश…

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago