ऑटो

टाटा ने लांच की अपनी नई कार, सिंगल और ड्यूल टोन कलर में है उपलब्ध

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने अपने टियोगा सीरीज में एक और वेरिएंट को शामिल किया है। इसका नाम है-Tata Tiago XZ+ है। टाटा की यह कार नई खासियत और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश की गई है। इसके इंटीरियर और बाहरी लुक में भी बदलाव किये बए हैं। Tiago XZ+ कार की बिक्री 12 दिसंबर से पूरे भारत में शुरू हो गई है।

— आपको बता दें कि Tata Tiago XZ+ भी टाटा की अन्य गाड़ियों की तरह पेट्रोल और डीज़ल के आॅप्शन में उपलब्ध है। इसके दोनों वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। इस कार के नए वेरिएंट के इंजन भी अन्य के मुकाबले काफी दमदार हैं।

— इसके पेट्रोल वेरिएंट मेंं 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.5-लीटर रेवोटॉर क्यू इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन जहां 85 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर जेनरेट करता है, वहीं डीजल इंजन 70 हॉर्सपावर की पावर जेनरेट करता है।

— Tiago XZ+ में 15-इंच का ड्यूल अलॉय व्हील्स भी ग्राहकों को मिलेगा। साथ ही इसमें हरमन का 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। टाटा की इस नई कार के पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स में दो कलर आॅप्शन्स सिंगल टोन और ड्यूल टोन कलर दिए गए हैं।

— इसके पेट्रोल वेरिएंट के सिगंल टोन कलर की कीमत 5.57 लाख रुपये (दिल्ली एक्सशोरूम) है, वहीं इसके ड्यूल टोन कलर की कीमत 6.4 लाख रुपये है। दूसरी ओर डीजल वेरिएंट में सिगंल टोन कलर की कीमत 6.31 लाख रुपये और ड्यूल टोन की कीमत 6.38 लाख रुपये है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago