ऑटो

इस कंपनी ने इंडिया में पूरे किए अपने 40 लाख टू व्हीलर्स!

सुजूकी कंपनी ने भारत में अपना एक अच्छा मार्केट स्थापित कर लिया है। कंपनी अब और भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हम बात कर रहे हैं दुपहिया वाहनों की। कंपनी ने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि सुजूकी ने अपनी गुरूग्राम स्थित फेक्ट्री में 40 लाख वीं टू व्हीलर का उत्पादन पूरा किया है। जिससे साफ हो जाता है कि कंपनी भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

कंपनी 2020 तक इस उत्पादन को और भी बढ़ाने की सोच रही है और भारत में अपने मार्केट शेयर को दुगना करने के बारे में सोच रही है।

कंपनी काफी समय से भारत में टू व्हीलर्स का उत्पादन कर रही है। सन् 2006 में यह शुरू हुआ था। और अब तक 12 सालों में उसने 40 लाख टू व्हीलर्स का टारगेट पूरा किया है। पूरे देश भर में कंपनी की 512 डीलरशिप मौजूद हैं।

इस मौके पर कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) के प्रबंध निदेशक सातोशी उचिदा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह भारत के लिए हमारी मेहनत और संकल्प को दिखाता है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि हमें उम्मीद है कि हम भविष्य में ऐसे ही कई कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस उपलब्धि के साथ कंपनी चालू वित्त वर्ष के अंत तक 7.5 लाख वाहन बेचने के अपने बिक्री लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक कदम और बढ़ गई।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago