गरम मसाला

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतीय फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ का ऐलान हो गया है। इस बार साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को यह अवॉर्ड मिलेगा। यह ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ का 51वां संस्करण होगा। इस पुरस्कार के लिए ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर अभिनेता रजनीकांत के नाम की घोषणा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को अपनी एक ट्विटर पोस्ट के जरिए की। 71 साल के अभिनेता को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार 3 मई को दिया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों का ऐलान देरी से हुआ है। इससे पहले बीते हफ्ते ही राष्ट्रीय पुरस्कारों की भी घोषणा हुई थी। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।

भारतीय सिनेमा में रजनीकांत का अहम योगदान: जावड़ेकर

पुरस्कार के संबंध में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट कर कहा – ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2019 की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं। अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में उनका (रजनीकांत) योगदान प्रतिष्ठित रहा है। मैं ज्यूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर और बिस्वास चटर्जी का शुक्रिया अदा करता हूं।’ इसके अलावा पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर अभिनेता को बधाई दी है।

रजनीकांत का गरीब मराठा परिवार में हुआ था जन्म

आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनका जन्म 12 दिसंबर, 1950 को कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू में मराठी परिवार में हुआ था। गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत टॉलीवुड में ही नहीं, बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया। यहां तक कि साउथ में तो अभिनेता रजनीकांत को ‘थलाइवा’ और ‘भगवान’ कहा जाता है।

फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ से की थी शुरुआत

अभिनेता रजनीकांत ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 25 साल की उम्र में की। उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। वर्ष 1975 से 1977 के बीच उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में ‘भैरवी’ आई। ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत स्टार बन गए।

रजनीकांत कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए अभिनेता रजनीकांत के नाम का ऐलान होने के बाद इस उपलब्धि के​ लिए उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे, एक ऐसे शख्स जो कई तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं और लोकप्रिय हैं… वो शख्स रजनीकांत आपके लिए। यह बेहद खुशी की बात है कि ‘थलाइवा’ को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।’

Read: कंगना रनौत को चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड, मनोज बाजपेयी और धनुष बेस्ट एक्टर

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago