लाइफस्टाइल

रिलेशन को खराब करती है चुप्पी, इस तरह पहल कर सुलझाएं मामला

शादी के बाद पति-पत्नी में अक्सर झगडे होकर बातचीत बंद हो जाती है। लंबे समय तक दोनों के बीच चुप्पी बने रहने से इस रिश्ते में दरार की नौबत आ जाती है। झगडे के बाद पुन: रिश्ते में प्यार लाने के लिए एक समझदार कपल को कुछ इस तरह पहल करनी चाहिए। जानिये, इस बारे में-

ज्यादा दिन तक न रखें चुप्पी

कई मामलों में देखा गया है कि किसी बात पर लडाई झगडा होने के बाद पति-पत्नी आपस में कोई भी बातचीत करना बिल्कुल बंद कर देते हैं और दोनों में अहम की भावना आने लग जाती है। इस स्थिति से बचना चाहिए और लंबे समय तक उदास,मनमुटाव की जगह रिश्ते को पुन: सामान्य करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

आगे से करें मैसेज

किसी बात पर मतभेद या विवाद के बाद पति या पत्नी को चाहिए कि कोई भी आगे से पहल करते हुए प्रेमपूर्ण मैसेज भेजे जिससे नाराजगी दूर हो और रिश्ता सामान्य हो सके।

दें मिसकॉल

अगर आप की आगे से फोन कर बात करने की हिम्मत नहीं हो पा रही है तो बजाय कॉल करने के मिसकॉल देकर भी पहल कर सकते हैं। मिसकॉल देने से वापस में फोन आने की उम्मीद बढ जाती है और चुप्पी टूट सकती है।

बोलें सॉरी

अगर आप चाहते हैं कि कई दिनों से चल रहा झगडा तुरंत खत्म हो जाए तो दोनों में से किसी एक को सॉरी बोल देनी चाहिए। मैसेज,फोन या सॉरी कार्ड देकर गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है और रिश्ते में पुन: प्यार,विश्वास हासिल किया जा सकता है।

Read More: शादी के बाद इन बातों का भी रखें खास ध्यान…रिश्ते में बना रहेगा ‘प्यार’

डेट पर जाएं

अगर आप चाहते हैं कि घर से बाहर जाकर कहीं बैठकर ही इस विवाद को शांत किया जाए तो आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पति या पत्नी को अचानक डेट के लिए जगह पर ले जाकर इस तरह का सरप्राइज भी दिया जा सकता है।

 

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago