हलचल

एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर में कटौती की, ग्राहक इस दिन तक उठा सकेंगे फायदा

अगर आप लंबे समय से अपना खुद का मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक ने सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन में 70 बेसिस पॉइंट यानि करीब 0.7 फीसदी तक रियायत देने का ऐलान किया है। ब्याज दरों में में कटौती के बाद एसबीआई का होम लोन न्यूनतम 6.70 ब्याज दर का हो गया है।

ग्राहकों को 31 मार्च तक मिलेगा स्कीम का फायदा

जानकारी के अनुसार, एसबीआई की यह रियायती ब्याज दर सिर्फ 31 मार्च, 2021 तक लिये जाने वाले होम लोन पर रहेगी। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक ने 31 मार्च तक 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान भी किया है। इसका मतलब है कि मार्च महीने के अंत तक होम लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी पड़ेगी।

बैंक ने ब्याज दर रियायत को सिबिल स्कोर से जोड़ा

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने एक बयान में कहा गया कि यह रियायती दर उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनका सिबिल में स्कोर अच्छा होगा। बैंक ने अपने ब्याज दर रियायत को सीआईबीआईएल (CIBIL) स्कोर से जोड़ा है। बैंक ने कहा, ‘एसबीआई का यह मानना है कि अच्छे पेमेंट इतिहास वाले ग्राहकों को बेहतर दरें मुहैया करनी चाहिए। एसबीआई होम फाइनेंस में भारतीय होम लोन बाजार का अगुआ बना हुआ है। बता दें कि बैंक की मौजूदा पेशकश के साथ ग्राहकों के लिए होम लोन लेना काफी किफायती साबित होगा, क्योंकि इसकी ईएमआई भी घट जाएगी।

गौर करने वाली बात ये है कि अब सिबिल स्कोर के हिसाब से भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को 75 लाख रुपए तक के होम लोन पर सबसे कम 6.7 फीसदी की ब्याज दर देनी होगी। इसी तरह 75 लाख रुपए से अधिक के मकानों के लिए सबसे सस्ती ब्याज दर 6.75 फीसदी की रहेगी।

Read More: केंद्र सरकार ने निजी बैंकों पर लगा प्रतिबंध हटाया, सरकारी लेन-देन भी कर पाएंगे

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago