हलचल

सऊदी अरब ने कोड़े मारने की सज़ा खत्म करने की घोषणा की, अब ये होगी सज़ा

सऊदी अरब के अब किसी भी अपराधी को सज़ा के तौर पर कोड़े नहीं मारे जाएंगे। सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय ने देश में कोड़े मारने की सज़ा खत्म करने की घोषणा की है। सऊदी के शाह और युवराज (क्राउन प्रिंस) द्वारा मानवाधिकार की दिशा में उठाया गया यह बड़ा कदम है। बता दें, इस देश की अदालतों द्वारा दी जाने वाले कोड़े मारने की सज़ा का पूरी दुनिया के मानवाधिकार समूह विरोध करते रहे हैं, क्योंकि कई बार अदालतें 100 कोड़े तक मारने की सज़ा सुना देती हैं।

अब बतौर सज़ा जुर्माना, जेल या फिर सामुदायिक सेवा

सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय का कहना है कि इस ताज़ा सुधार का लक्ष्य देश को शारीरिक दंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के मानदंडों के और करीब लाना है। सऊदी में अब तक विवाहेत्तर यौन संबंध, शांति भंग करना और हत्या तक के मामलों में अदालतें आसानी से दोषी को कोड़े मारने की सज़ा सुना सकती थीं। सऊदी सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक बयान में कहा है कि भविष्य में न्यायाधीशों को जुर्माना, जेल या फिर सामुदायिक सेवा जैसी सज़ाएं चुननी होंगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सऊदी अरब में कोड़े की सज़ा का आखिरी मामला वर्ष 2015 में सामने आया था। तब यहां एक ब्लॉगर रईफ बदावी को लोगों के सामने कोड़े मारने की सज़ा सुनाई गई थी। बदावी पर अपनी वेबसाइट सऊदी लिबरल नेटवर्क पर इस्लाम धर्म का अपमान करने और साइबर क्राइम के आरोप लगे थे।

Read More: पाकिस्तान ने कोरोना संकट के बीच भारत के ख़िलाफ़ छेड़ा साइबर वॉर

हालिया वर्षों में क्राउन प्रिंस सलमान ने सऊदी अरब में कई उदारवादी नीतियां अपनाई हैं। इसमें सऊदी में महिलाओं को कार ड्राइव करने की अनुमति भी ​शामिल है। साल 2018 में इसे सऊदी का ऐतिहासिक क्षण बताया गया था। बीबीसी की एक रिपोर्ट को मानें तो सऊदी अरब में दुनिया में सबसे अधिक मानवाधिकारों का हनन किया जाता है। एक ओर दुनिया के कई देशों में महिला और पुरुषों को बराबर हक दिया जा रहा, वहीं सऊदी में अभी तक भी कई पुराने कानून आज़ादी से जीने में रूकावट बने हुए हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago