हलचल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले शशिकला ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु में जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एआईएडीएमके की पूर्व नेता वी.के. शशिकला ने बड़ा ऐलान करते हुए राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं को एकता बनाए रखने के लिए कहा है। साथ ही शशिकला ने डीएमके को हराने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘अम्मा मेरी बहन की जैसी थी, मैं उनके गुजरने के बाद से ही सदमे में चली गई थी लेकिन अब उबरने की कोशिश कर रही हूं। मुझे कभी सत्ता से लोभ नहीं रहा।’ शशिकला ने कहा कि मेरी बहन जयललिता के सपना को पूरा करने के लिए एआईएडीएमके को अगले 100 वर्षों तक शासन करना चाहिए। उन्होंने पार्टी के सच्चे समर्थकों का शुक्रिया भी अदा किया।

4 साल की जेल सजा के बाद फरवरी में बाहर आई

जानकारी के लिए बता दें कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता वी.के. शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की जेल की सजा काटने के बाद नौ फरवरी को वापस अपने घर लौटी थीं। जहां शशिकला के समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया था। हालांकि, अन्नाद्रमुक पार्टी उनसे किनारा करती दिखीं। अन्नाद्रमुक ने कहा था कि शशिकला का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

अन्नाद्रमुक ने पार्टी से दूर रखने का दिया था संकेत

वी.के. शशिकला के राजनीति से संन्यास लेने पर तमिलनाडु की सियासत में आए बड़े भूचाल से पहले बीजेपी ने बुधवार को कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी रही शशिकला को छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल के अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल करना है या नहीं, इस पर एआईएडीएमके को निर्णय लेना है। इस पर अन्नाद्रमुक ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह न तो शशिकला को और न ही उनके रिश्तेदार टीटीवी दिनाकरण नीत अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम यानि एएमएमके को पार्टी में और न ही चुनाव के लिए किए गए गठबंधन में शामिल करेगी।

जयललिता की सबसे करीबी रही थी शशिकला

वीके शशिकला का जन्म वर्ष 18 अगस्त, 1957 में तमिलनाडु राज्य के चेन्नई से 330 किलोमीटर दूर तंजौर जिले के थिरुथुरईपूंडी में हुआ था। उनकी माता का नाम कृष्णावेणी और पिता नाम विवेकानंदन है। उल्लेखनीय है कि शशिकला लगभग 30 साल तक तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की खास सहयोगी रहीं। अपने कॅरियर की शुरुआत में वह सीएम जयललिता के कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का काम करती थी और यहीं से जयललिता के एकदम करीब आ गई। जयललिता के निधन के बाद शशिकला वर्ष 2016 में एआईएडीएमके की महासचिव निर्वाचित हुई थी। बता दें, शशिकला तमिलनाडु में चिनम्मा (मौसी) के नाम से जानी जाती है। वह तमिलनाडु की राजनीति में अपने प्रवेश 31 दिसंबर, 2016 से सक्रिय हुई थी।

पश्चिम बंगाल में ISF के साथ गठबंधन पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ: कांग्रेस नेता शर्मा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago