हलचल

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित, वल्लभनगर सीट पर बाद में होंगे चुनाव

राजस्थान में पिछले एक साल के भीतर चार विधायकों के निधन हो जाने की वजह से खाली चल रही सीटों पर जल्द ही चुनाव होने जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने राजस्थान रिक्त चल रही चार में से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आज मंगलवार को प्रदेश की तीन सीटों राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। वल्लभनगर सीट पर अभी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। तीन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी।

17 अप्रैल को वोटिंग और 2 मई को नतीजे

राजस्थान में तीनों सीटों पर 23 मार्च से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू होंगे। 30 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 31 मार्च को नामांकन की जांच और 3 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 17 अप्रैल को वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजे आएंगे। प्रदेश में तीन सीटों पर उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तीनों क्षेत्रों में आचार संहिता लग गई है।

सहाड़ा, सुजानगढ कांग्रेस और राजसमंद भाजपा के पास

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भीलवाड़ा की सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, सुजानगढ सीट मास्टर भंवरलाल के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं, भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से राजसमंद सीट खाली हुई। इस तरह 3 विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस और एक पर भाजपा विधायक थे। इन उपचुनावों में कांग्रेस-भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस और भाजपा अब उम्मीदवार चयन करने की कवायद शुरू हो गई।

Read More: केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने दिया इस्तीफा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago