ताजा-खबरें

रेलवे : 30 जून तक बुक सभी टिकटों को रद्द कर दिया रिफंड, स्पेशल ट्रेन पर असर नहीं

देश में कोरोना का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है और इस बीच एक बडी खबर आई है। रेलवे ने नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून तक ​बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द कर ​रिफंड यात्रियों को दे दिया है। हालांकि इस दौरान चल रही श्रमिक व ​विशेष ट्रेनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा और ये जारी रहेंगी।

दो महीनों से पूरी तरह से ठप है ट्रेन सेवा

गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन होने को 2 महीने होने जा रहे हैं और लॉकडाउन के पहले दिन से ही देश में नियमित यात्री ट्रेन सेवा पूरी तरह बंद है जिससे रेलवे को हजारों करोड रूपये का भारी नुकसान हुआ है। इधर जिन लोगों ने पहले ही 30 जून तक टिकट बुक करा दिए थे उनके टिकटों को आज रेलवे ने रद्द कर रिफंड लोगों को दे दिया है।

रेलवे ने दिया ये बयान

इस मामले में गुरूवार को रेलवे की ओर से एक बयान आया है जिसमें टिकटों के रद्द करने व रिफंड संबंधित जानकारी दी गई है। रेलवे ने यह भी कहा है कि प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए संचालित श्रमिक ट्रेनें व ​नई दिल्ली से प्रमुख जगहों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।

Read More: पैकेज: MSME को 3 लाख करोड़ का लोन, आयकर रिटर्न तारीख 30 नवंबर तक बढ़ी

हुआ इतना नुकसान

इधर रेलवे सूत्रों ने मीडिया को बताया कि 22 मार्च से 14 अप्रैल के बीच यात्रा करने के लिए 55 लाख टिकट ​बुक कराए गए थे और इनके रद्द करने पर रेलवे को 830 करोड़ रुपये लौटाने पडेंगे इसी तरह 15 अप्रैल से 3 मई तक बुक किए गए 39 लाख टिकटों के 660 करोड़ रुपये भी वापिस यात्रियों को रिफंड के रूप में लौटाने पडेंगे इस तरह रेलवे को अब तक 1490 करोड़ रुपये लौटाने पड गए हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago