राजनीति

राहुल गांधी को हवा में उड़ने की बजाय यहां संभलने की जरूरत है!

राहुल गांधी फिलहाल हवा में हैं। बहुत से लोगों को मानना है कि वे कांग्रेस को रिइनवेंट करने में कुछ हद तक सफल भी हुए हैं। मान भी लिया जाए तो फिलहाल का एटिट्यूड कुछ और ही बयां करता है। वे खुश दिखाई दे रहे हैं एक अलग ही एनर्जी के साथ सत्ता धारी बीजेपी पर सवाल खड़े करते हैं।

विपक्ष की जगह होती भी शायद यही है। लेकिन शायद राहुल गांधी चौड़ में आकर बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। राहुल गांधी को काफी तारीफें मिलीं जब उन्होंने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के तौर पर ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को नियुक्त किया गया। लेकिन राहुल गांधी के प्रोग्रेसिव नेचर में हिपोक्रेसी दिख ही गई।
दरअसल राफेल मामले में संसद में बहस चल रही थीं।

रक्षमंत्री सीता रमण ने सवाल जवाब का सिलसिला चला रखा था। लेकिन राहुल गांधी ने जयपुर में जाकर ये कहा “जनता की अदालत से 56 इंच की छाती वाला चौकीदार भाग गया। और एक महिला से जाकर कहता है, सीतारमन जी आप मेरी रक्षा कीजिए। मैं अपनी रक्षा नहीं कर पाउंगा, आप मेरी रक्षा कीजिए और आपने देखा ढाई घंटे महिला रक्षा नहीं कर पाईं”

इससे राहुल गांधी क्या दिखाना चाहते हैं। कुछ लोगों को इसमें शायद कुछ गलत नहीं भी लगे। लगे यही लाइनें आज के समाज की सच्चाई दिखाती हैं जिसमें अक्सर कहा जाता है” औरत के पल्लू में जाकर छिप गया” राहुल गांधी को शायद पता नहीं है कि वे क्या कह गए। पुरूष प्रधान मानसिकता का उदहारण पेश करके निकले हैं। यहां रुक भी जाते तो कैसे?

बाद में ट्वीट करके कहते हैं कि हमारे कल्चर में औरतों की इज्जत की शुरूआत घर से होती है। आगे लिखते हैं “स्टॉप शेकिंग बी अ मेन”

“बी अ मेन” एक मर्द बनो! राहुल गांधी क्यों चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी “मर्द” बनें। क्या सीता रमण एक महिला होने के नाते बहस भी नहीं कर सकती हैं? क्या मर्द होने के बाद भी कोई इंसान किसी सवाल का जवाब दे सकता है? यहां “मर्द” का मतलब क्या है? क्यों हर बार पुरूष को महिला से ज्यादा ताकतवर माना जाता है?

राहुल गांधी का ये बयान महिला विरोधी ही है। राहुल गांधी भूल रहे हैं कि एक बड़ी संख्या में लोग आए दिन भाजपा के नेताओं द्वारा दिए जाने वाले महिला विरोधी कमेंट्स से परेशान हैं। खुद नरेन्द्र मोदी को भी विरोध का सामना करना पड़ा जहां वे कुछ महिला विरोधी लोगों को ट्वीटर पर फोलो किए हुए थे।
पार्टियों की आपसी लड़ाई में क्यों महिलाओं को घसीटा जाता है।

मायावती को कुरूप कहा जाता है, सोनिया गांधी को बार गर्ल कहा जाता है, सुनंदा पुष्कर पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड हो जाती हैं। क्यों नेता समानता पर हमेशा वार करते दिखाई देते हैं? खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को कांग्रेस की विधवा कहा था। नेशनल कमीशन ऑफ विमेन ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है और इस बात को महिला विरोधी करार दिया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago