ये हुआ था

निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी सिनेमा को दिलाई थी पहचान

भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक और स्क्रीन राइटर चेतन आनंद की आज 3 जनवरी को 102वीं बर्थ एनिवर्सरी है। हिंदी सिनेमा में चेतन आनंद को उनके अतुल्य योगदान के लिए जाना जाता है। चेतन आनंद गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद के बड़े भाई थे। वहीं, उनकी छोटी बहन मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर की माँ हैं। चेतन ने भाई देव के साथ मिलकर वर्ष 1949 में ‘नवकेतन फिल्म्स’ की नींव रखी थी। इस खास मौके पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

फिल्मों से पहले करते थे ये काम

चेतन आनंद का जन्म 3 जनवरी, 1921 को भारत के बंटवारे से पहले लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता पिशोरी लाल आनंद अपने जमाने के मशहूर वकील थे। सिने सफर शुरु करने से पहले चेतन ने बीबीसी में काम किया और देहरादून के दून स्कूल में बतौर अध्यापक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 1940 में चेतन ने मायानगरी का रुख करने का फैसला लिया। वे एक स्क्रिप्ट के साथ मुंबई की ओर निकल पड़े।

पहली फिल्म से बनाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति

सिनेमा में करियर बनाने का सपना लिए चेतन आनंद मुंबई तो आ गए, मगर अभी भी उनकी मंजिल कोसों दूर थी। यहां भी उनके कुछ साल संघर्षों में ही गुजरे। साल 1944 में उन्हें फिल्म राजकुमार में बतौर लीड एक्टर लिया गया। इंडियन पीपल्‍स थियेटर असोसिएशन के सदस्‍य रहते हुए उन्‍होंने साल 1946 में फिल्म ‘नीचा नगर’ का निर्देशन किया। अपनी पहली ही फिल्म से चेतन बॉलीवुड में पहचान बनाने में कामयाब रहे।

पहली फिल्म के नाम है ये दर्जा

नीचा नगर को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सराही गईं। कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म सभी का दिल जीतने में कामयाब रही। यही नहीं फिल्म ने अवॉर्ड अपने नाम कर बॉलीवुड की पहली अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने वाली पहली फिल्म का दर्जा भी हासिल किया।

नवकेतन प्रोडक्शन हाउस की नींव

फिल्म निर्देशक चेतनआनंद ने अपने छोटे भाई देव आनंद के साथ मिलकर साल 1950 में नवकेतन प्रोडक्शन हाउस की नींव रखी, जो फिल्मों का निर्माण करती थी। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘हकीकत’, ‘हीर-रांझा’, ‘हंसते जख्म’, ‘हिदुस्तान की कसम’ जैसी फिल्में प्रमुख हैं, जिन्हें भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन 6 जुलाई 1997 को मुंबई में हुआ।

Read: अभिनेता संजय खान को टीवी पर ‘टीपू सुल्तान’ के किरदार ने दिलाई थी प्रसिद्धि

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago