टेक ज्ञान

सीएसडी कैंटीन सामानों की ऑनलाइन बिक्री के लिए पोर्टल लॉन्च, घर बैठे खरीद सकेंगे ये सामान

भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मी, पूर्व कर्मचारी व उनके परिवारजनों के लिए एक अच्छी ख़बर है। दरअसल, अब ये कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानि सीएसडी कैंटीन से ऑनलाइन सामान खरीद सकेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएसडी कैंटीन के जरिये टेलीविजन, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, फ्रीजर, लैपटॉप और एयर कंडीशनर समेत कई कीमती सामानों की ऑनलाइन बिक्री के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिये सीएसडी कैं​टीन से सामानों का ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकेगा।

लाभार्थी घर बैठे AFD-I सामान खरीद सकेंगे: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी एक ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘पोर्टल से लगभग 45 लाख सीएसडी यानि कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट लाभार्थी घर बैठे एएफडी-1 सामान खरीद सकेंगे।’ आपको जानकारी के लिए बता दें कि AFD-I श्रेणी में उपरोक्त सामानों के अलावा एयर प्यूरीफायर, होम थियेटर, मोबाइल फोन इत्यादि कीमती सामान आते हैं। सीएसडी कैंटीनों का इस्तेमाल सशस्त्र सुरक्षा बलों के कर्मी और पूर्व कर्मचारी करते हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने ट्वीट किया, ‘सरकार सशस्त्र बलों के सभी जवानों और अधिकारियों तथा पूर्व कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन के तहत आज यह ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है।’

Read More: इंडियन एयरफोर्स ने My IAF ऐप लॉन्च की, ऐप्लिकेशन पर मिलेगी ये जानकारी 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago