हलचल

पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को दिया यह चैलेंज

नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद से देश में कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भी इस बिल का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को चैलेंज दिया है। उन्होंने मंगलवार को झारखंड के ​बरहेट में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के मुस्लिमों में भय का माहौल बना रही है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्ष के सभी दलों को चुनौती दी कि नागरिकता बिल और एनआरसी पर विपक्षी पार्टियां झूठ बोल रही हैं और लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो कांग्रेस खुलेआम यह ऐलान करे कि वह पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देगी। वह घोषणा करे और भारत की जनता उनका हिसाब कर देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पिछले 70 सालों से देश के लोगों को बहकाने का काम करती आ रही है।

शांति से काम हो जाए तो विपक्ष को नहीं पचता

झारखंड में चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि देश में सारे काम शांति से होते हैं तो विपक्षियों के पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं। उन्होंने कहा कि यही डर आर्टिकल 370 को लेकर भी दिखाया गया था। तब भी ये कह रहे थे कि इसे हाथ लगाया तो करंट लग जाएगा, बवाल हो जाएगा, देश के टुकड़े हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद, आतंकवाद बढ़ता गया। आज़ादी के बाद से सत्ता में रहे कांग्रेस के लोग ये देखते रहे, लेकिन निर्णय नहीं किया। अनुच्छेद 370 भी हट गया है और कश्मीर शांति से आगे बढ़ रहा है। देश ने कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को नकार दिया। लेकिन, इन पार्टियों ने लोगों को डराने और झूठी बातें फैलाने को अपनी राजनीति का आधार बना लिया है।

Read More: कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे जो नए आर्मी चीफ होंगे?

भारत के मुसलमानों को डरा रही कांग्रेस

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुूए कहा कि ये लोग नागरिकता संशोधन कानून को लेकर झूठ बोलने और देश में हिंसा फैलाने में लगे हुए हैं। ये लोगों को डराने में लगे हैं। कांग्रेस और उसके साथियों ने भारत के मुसलमानों को डराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ये लोग देश में झूठ और भ्रम का माहौल बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये बात पत्थर की लकीर की तरह साफ़ है कि इस कानून से भारत के किसी भी नागरिक भले ही वह हिंदू हो, मुसलमान हो, ईसाई हो या पारसी.. किसी की नागरिकता पर असर नहीं पड़ेगा। इससे देश के किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago