उछल कूद

टोक्यो ओलिंपिक में न्यूजीलैंड से होगा भारतीय हॉकी टीम पहला मुकाबला, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

साल 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में होने वाले विभिन्न खेलों के लिए इवेंट्स की सूची जारी होने लगी है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ यानि एफआईएच ने मंगलवार को ओलिंपिक में होने वाले मुकाबलों की लिस्ट जारी कर दी। पिछले महीने ही ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के विरूद्ध खेलेगी। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम ओलिंपिक में अपने ​अभियान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टोक्यो ओलिंपिक में ये दोनों मुकाबले एक ही दिन 25 जुलाई को ही खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष और महिला टीम पांच-पांच ग्रुप मुकाबले खेलेंगी।

इन टीमों के खिलाफ खेलेंगी ग्रुप मुकाबले

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बात करें तो टोक्यो ओलिंपिक में उसका पहला मुकाबला 25 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा। इसके बाद वह 26 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया, 28 जुलाई को स्पेन, 30 जुलाई को अर्जेंटीना और 31 जुलाई को जापान से ग्रुप मुकाबला में भिड़ेंगी। महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को नीदरलैंड के खिलाफ करेंगी। इसके बाद 27 जुलाई को जर्मनी, 29 जुलाई को ग्रेट ब्रिटेन, 31 जुलाई को आयरलैंड और 1 अगस्त 2020 को वह दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला खेलेंगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एक समय ओलिंपिक में दबदबा होता था। टीम इंडिया ओलिंपिक में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। भारतीय हॉकी टीम अंतिम बार वर्ष 1980 में सम्पन्न हुए मॉस्को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, उसके बाद से अब तक कोई भी पदक अपने नाम नहीं कर सकी है। पुरुष टीम से पहले मुकाबले में भिड़ने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने ओलिंपिक में एकमात्र पदक साल 1976 में गोल्ड जीता था।

स्पेशल: घरेलू क्रिकेट में सुनील गावस्कर के बाद बेस्ट ओपनर माने जाते थे लालचंद राजपूत

भारत ने रूस को हराकर हासिल किया था ओलिंपिक कोटा

अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ की जानकारी के अनुसार, टोक्यो ओलिंपिक में पुरुष टीम का स्वर्ण पदक के लिए खेले जाने वाला मुकाबला 6 अगस्त और महिला टीम का स्वर्ण पदक के लिए मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व हॉकी में नंबर-5 भारतीय पुुरुष टीम ने भुवनेश्वर में रूस को 11-3 से हराकर ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल किया था। वहीं, अगर भारतीय महिला हॉकी टीम की बात करें तो वह विश्व में नौवें नंबर पर है और उसने अमेरिका को 6-5 (एग्रीगेट स्कोर) से हराकर टोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल किया।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago