व्यक्तित्व

Finite differential method देने वाली ओल्गा को बचपन से ही था अंकों से प्यार

वैसे तो गूगल हर दिन किसी ने किसी महान व्यक्तित्व को दुनिया के सामने लाने के लिए डूडल बनाता है ताकि लोग जान सके की उस महान व्यक्ति ने मानव जीवन में क्या योगदान दिया है। आज भी गूगल ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए दुनिया के सामने महान गणितज्ञ महिला को सम्मानित करते हुए श्रद्धांजलि दी है। वह गणितज्ञ महिला है ओल्गा लैडिजेनस्काया, जिनका आज 97वां जन्मदिन है। इस श्रद्धांजलि डूडल में अवकल समीकरण भी बनाया है जिससे उनकी उपलब्धियों के बारे में स्पष्ट पता चलता है।

गूगल ने उनके जन्मदिन पर डूडल और यूट्यूब पर वीडियों बनाकर उन्हें याद किया है। यूट्यूब वीडियों में उनके जीवन परिचय और गणित के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

उन्होंने गणित के क्षेत्र में आंशिक अवकल समीकरण (पार्शियल डिफरेंशियल इक्वेशन) व द्रव गतिविज्ञान (फ्लूइड डायनामिक्स) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था।

नेवियर-स्टोक्स समीकरण के लिए उन्होंने पहली बार परिमित अवकल विधि (Finite differential method) द्वारा आसानी से हल करके बताया था, यह सोवियत के एक महान गणितज्ञ इवान पेट्रोव्स्की की छात्रा थी जोकि मुख्य रूप से अवकल समीकरण के क्षेत्र में ही कार्य कर रहे थे।

गणित के क्षेत्र में और द्रव गतिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उनको वर्ष 2002 में लोमोनोसोव स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

जीवन परिचय


ओल्गा लैडिजेनस्काया का जन्म 7 मार्च, 1922 को हुआ था। उनके पिता एलेक्जेंडर इवानोविच लैडिजेनस्काया थे। उनका जन्म रूस (सोवितय संघ) के कोलोर्गिव नामक कस्बे में हुआ था। उनके पिता गणित के अध्यापक थे।

ओल्गा की गणित विषय के प्रति रूचि के बारे में उनके पिता को पता बचपन में ही चल गया। उनके पिता ने कड़ी मेहनत के साथ उनकी इस प्रतिभा को निखारा था।

ओल्गा लैडिजेनस्काया की शादी बचपन में हो गई थी। सोवियत संघ सरकार ने उनके पिता को बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया और मौत की सजा सुनाई गई थी। पिता की हत्या के समय उनकी उम्र 15 वर्ष थी। पिता की हत्या के बाद उन्हें अच्छे अंक मिलने के बावजूद भी लेनिनग्राद विश्वविद्यालय में एडमिशन नहीं मिला था।

जब सोवियत संघ के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्टालिन के मृत्यु हो गई तो उसके बाद ओल्गा ने 1953 में अपनी डॉक्टोरल थीसिज पेश किए जिसके बाद उन्हें डिग्री मिली। वे मशहूर गणितज्ञ इवान पेट्रॉव्सकी की छात्रा रही थी।

ओल्गा की पहली किताब ‘Mixed Problems for a Hyperbolic Equation’ 1953 में छपी थी। यह किताब बहुत सारी गणितीय समस्याओं को हल करने में उपयोगी थी। 1954 ई. में उन्हें लेनिनग्राड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
ओल्गा लैडिजेनस्काया की मृत्यु सेंट पीटर्सबर्ग में 12 जनवरी, 2004 को सोते हुए हो गई थी।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago