टेक ज्ञान

अब लैंडलाइन फोन से मोबाइल नंबर डायल करते समय शून्य लगाना होगा

देश में लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर कॉल के लिए एक बदलाव किया गया है। अगर अब आप किसी लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर कॉल करना चाहते हैं तो आपको पहले शून्य यानि 0 का बटन दबाना होगा। हालांकि, लैंडलाइन से लैंडलाइन या मोबाइल से लैंडलाइन या मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने की प्रक्रिया में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने कहा कि निर्देशों के पालन के लिए आवश्यक उपभोक्ता जागरूकता संपर्क शुरू कर दिया गया है।

टेलीकॉम कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को भेजा संदेश

जानकारी के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को संदेश भेजकर टेलीकॉम विभाग (डॉट) के नवंबर माह में जारी आदेश की याद दिलाई है। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं को भेजे संदेश में कहा, ’15 जनवरी से प्रभावी हो रहे डॉट के निर्देशों के हिसाब से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते समय नंबर से पहले 0 डायल करना अनिवार्य कर दिया गया है। एक अन्य कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने उपभोक्ताओं को इसी तरह का संदेश भेजा है।

टेलीकॉम कंपनियों को अधिक नंबर बनाने की सुविधा मिलेगी

आपको बता दें कि नवंबर 2020 में केंद्रीय संचार मंत्रालय ने लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 0 डायल करना अनिवार्य किए जाने की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि इस कदम से भविष्य में उपयोग के लिए पर्याप्त नंबरिंग खाली जाएगी। संचार मंत्रालय ने कहा था कि इससे करीब 253 करोड़ नंबरिंग सीरीज उपलब्ध होने की संभावना है।

Read More: भारत में टेलीकॉम ग्राहक किसी भी कंपनी की सेवा से संतुष्ट नहीं हैं: ट्राई रिपोर्ट

उल्लेखनीय है कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इस तरह के कॉल के लिए 29 मई, 2020 को नंबर से पहले ‘शून्य’ यानि 0 लगाने की सिफारिश की थी। इससे देशभर में टेलीकॉम सेवा उपलब्ध करा रही टेलीकॉम कंपनियों को अधिक नंबर बनाने की सुविधा मिल जाएंगी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago