गैजेट

ट्विटर में अब नहीं मिलेगी ये सुविधा, इसलिए बंद किया ये खास फीचर

माईक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने सुरक्षा की दृष्टि से मैसेज के जरिए ट्वीट (Twitter via SMS) करने की सेवा को बंद कर दिया है। हालांकि इस सेवा को कुछ ही देशों में बंद किया गया है। आखिर क्या है कारण जिस वजह से इस अहम सर्विस को कंपनी ने बंद किया है। जानें इस बारे में विस्तार से-

महत्वपूर्ण थी यह सर्विस

इस सर्विस के माध्यम से यूजर्स बिना इंटरनेट की सेवा के और टेक्स्ट मैसेज से ट्वीट कर सकते थे और इस सेवा को कंपनी ने 2010 में लॉन्च किया था। अब यूजर्स बिना इंटरनेट के ट्विटर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Read More: सरकार ने लॉन्च की ‘ट्विटर सेवा’, इस तरह मिलेंगे ये फायदे

इसलिए बंद की गई सर्विस

कंपनी के अनुसार इस सर्विस को बंद करने की प्रमुख वजह सुरक्षा कारण रहे। बताया जा रहा है कि इस सर्विस का उपयोग करके ही पिछले दिनों कंपनी के सीईओ जैक डोरसे का अकाउंट भी हैक किया गया था। इसलिए सुरक्षा कमियों को देखते हुए ही ट्विटर ने ये अहम सर्विस बंद कर दी है।

कंपनी ने यह बताएं कारण

इस मामले में ट्विटर ने अपने बयान में कहा है कि इस सर्विस से यूजर्स की ओर से उनके अकाउंट हैक होने और इस्तेमाल करने में कई दिक्कतें होने की शिकायतें आ रही थी इसलिए इसे बंद किया गया है। कंपनी का यह भी कहना है कि अब इस फीचर का उपयोग ज्यादा यूजर्स नहीं करते हैं क्योंकि यूजर्स एप या वेबसाइट के माध्यम से ही ट्विटर पर काम करते हैं। ट्विटर ने इस सर्विस को 140 कैरेटर लिमिट के साथ लॉन्च किया था और इस सर्विस से एसएमएस के जरिए नए ट्वीट पढ़ने के साथ ही ट्वीट भी किए जाते थे। कंपनी का अब कहना है कि वेबसाइट के लिए https://twitter.com लॉग इन या मोबाइल एप ही डाउनलोड करें जिससे ट्विटर का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago