लाइफस्टाइल

अब रेलवे टिकट बुकिंग के पहले मोबाइल और ई-मेल आईडी का होगा सत्यापन

अब यात्रियों को रेलवे टिकट बुकिंग के पहले मोबाइल और ई-मेल आईडी का सत्यापन करना अनिवार्य होगा। दरअसल, आईआरसीटीसी ने ट्रेनों के टिकट की बुकिंग के नए नियम बनाए हैं। अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन के पहले मोबाइल और ई-मेल आईडी का सत्यापन करना होगा। इसके बाद ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इस सत्यापन की प्रक्रिया में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसे महज एक मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसके इतर जो यात्री नियमित रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं, उन्हें इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

लॉगिन पासवर्ड बनाने के लिए ईमेल व फोन नंबर देना जरूरी

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी आईआरसीटीसी ऑनलाइन टिकट बुक कर बेचती है। यूजर कंपनी के पोर्टल पर लॉगिन और पासवर्ड बनाकर ऑनलाइन बुकिंग सेवा का फायदा उठाते हैं। हालिया नए नियम के अनुसार, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन पासवर्ड बनाने के लिए ई-मेल और फोन नंबर की जानकारी देना जरूरी है।

सत्यापन के बाद आसानी से बुक करा सकेंगे टिकट

देश में चलने वाली किसी भी ट्रेन में सफर से पहले ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग करनी होती है। टिकट ऑनलाइन बुक करने से पहले यात्रियों से पोर्टल पर एक लॉग-इन आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाता है। इसलिए लॉग-इन पासवर्ड बनाने के लिए यात्रियों को अब अपना रजिस्टर्ड ई-मेल और फोन नंबर देना होगा। इन दोनों जानकारियों के सत्यापन के बाद कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए आसानी से टिकट बुक कर सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हाल ही में रेलवे ने यात्रियों का ट्रेन में सामान चोरी होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया था।

Read Also: अब ट्रेन में सामान चोरी होने पर यात्री एप के जरिए भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago