टेलिकॉम

एयरटेल पर लगा टैक्स चोरी का आरोप, नाइजर ने किया कार्यालय बंद करने का एलान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी एयरटेल इन दिनों कुछ मुश्किल में नज़र आ रही है। एक तरफ जहां कम्पनी जियो को टक्कर देने में नाकामयाब साबित हो रही है, वहीं दूसरी ओर अब नाइजर में एयरटेल के कार्यालयों पर भी बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि नाइजर ने शनिवार को एयरटेल के कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।

ये आदेश 10.7 करोड़ डॉलर के बकाये टैक्स के मामले में दिया गया है। राष्ट्रीय दूरसंचार नियामक के मुताबिक एयरटेल 2001 से नाइजर में है और उसके पास 51 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है। एयरटेल के एक कर्मचारी ने बताया कि टैक्स विभाग के अधिकारियों ने हमारे मुख्यालय को सील कर दिया है, जिसके चलते हमें परिसरों को छोड़ना पड़ा।’

एयरटेल को अपना जुर्माना भरने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया गया है। हालांकि कंपनी और टैक्स विभाग की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। गौरतलब है कि एयरटेल अफ्रीका का परिचालन अफ्रीका के 14 देशों में है, जिसमें नाइजीरिया, चाड, कांगो ब्राज्जाविले, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, गाबोन, उगांडा, जाम्बिया और रवांडा सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago