गरम मसाला

मुंबई पुलिस ने एक्टर रणवीर शौरी की कार जब्त की, जानिए क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र की राजधानी और मायानगरी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस काफी सख्ती दिखा रही है। अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों पर मुंबई पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। एक मामले में बुधवार को बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने मुम्बई पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि उनकी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

शौरी की कार जब्त करने का ये था मामला

अभिनेता रणवीर शौरी ने अपनी पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग करते लिखा कि उनकी कार से उनके यहां काम करने वाला कर्मचारी अपनी पत्नी की प्रसूति के लिए अस्पताल जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया और कार को जब्त कर लिया। उन्होंने आगे लिखा कि उस पुलिस प्रभारी अधिकारी का कहना है कि बच्चे की डिलीवरी आपातकाल में नहीं आती है। रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, ‘दुखी और निराश हूं कि एक पुलिसकर्मी मेरी कार और मेरे निर्दोष ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर करने जा रहा है। 3 घंटे के बाद भी मेरी शिकायतों का कोई हल नहीं हुआ है।’ हालांकि, कुछ घंटे बाद रणवीर की शिकायत पर महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई पुलिस से मदद करने का कहा।

जातिसूचक शब्द को लेकर ‘पाताल लोक’ की प्रोड्यूसर-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भेजा लीगल नोटिस

रणवीर शौरी ने मुंबई पुलिस का शुक्रिया भी जताया

इसके बाद एक और ट्वीट के जरिए रणवीर शौरी ने जानकारी दी कि उनकी कार उन्हें वापस मिल गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि आठ घंटे बर्बाद करने के बाद उनकी कार दे दी गई और एफआईआर भी दर्ज़ नहीं हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें, रणवीर शौरी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2002 में फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से की थी। वह आखिरी बार लीजेंड इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में काम करते नज़र आए थे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago