हलचल

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘श्रम सिद्धि’ अभियान का किया शुभारंभ, मज़दूरों को मिलेगा काम

देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ‘श्रम सिद्धि’ अभियान का शुभारंभ किया। राज्य सरकार के इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लाखों मज़दूरों को रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान की शुरुआत करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के सरपंचों और मज़दूरों साथ बातचीत की।

81 वीडियो कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लॉकडाउन के दौरान तकनीक के माध्यम से सरकार चला रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए राज्य के लोगों से संपर्क स्थापित किए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम शिवराज सिंह चौहान अब तक 81 वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकारी अधिकारियों सहित अलग-अलग वर्गों से कुल 149 घंटों तक बातचीत कर चुके हैं। देश भर में लॉकडाउन लागू होने से एक रात पहले ही शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

Read More: यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री व रामपुर सांसद रहे डॉ. नैपाल सिंह का निधन

मनरेगा में 21 लाख लोगों को मिल रहा रोज़गार

एमपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 23 मार्च से अब तक 108 से अधिक वीडियो और ट्वीटर पर 58 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। इनमें से 22 में ‘लाइव इवेंट’ के माध्यम से मध्य प्रदेश की जनता से सीधी चर्चा की गई। सीएम शिवराज ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में प्रतिदिन 21 लाख लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार मिल रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 10 लाख ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि जब कोरोना वायरस महामारी से देश और प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बंद हो गई हैं, उस वक़्त मनरेगा मज़दूरों के लिए उनका सहारा बन गई है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago