हलचल

कोरोना के बीच सितंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

वैश्विक महामरी कोरोना वायरस के बीच सितंबर के दूसरे हफ्ते से संसद का मानसून सत्र शुरू करने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से संसद के मानसून सत्र का नजारा अलग होगा। यह बताया जा रहा है कि इस बार संसद सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही वैकल्पिक दिनों के आधार पर होगी। इसका मतलब है कि एक दिन लोकसभा तो वहीं दूसरे दिन राज्यसभा की कार्यवाही होगी।

कोरोना के प्रसार को रोकने के उठाया जा रहा कदम

संसद के मानसून सत्र के सितंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही वैकल्पिक दिनों के आधार पर होगी यह कदम सामाजिक दूरी और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर उठाया जा रहा है। इस बार दोनों सदन वर्चुअली नहीं बल्कि फिजिकली मिलेंगे। लोकसभा की कार्यवाही लोकसभा हॉल, राज्यसभा हॉल और सेंट्रल हॉल से चलने की संभावना है। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही राज्यसभा और लोकसभा हॉल और लॉबी में आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी तक बैठने की व्यवस्था के बारे में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

चार हफ्ते तक चल सकता है संसद का मानसून सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस बार संसद के मानसून सत्र के चार हफ्ते तक चलने की उम्मीद है। हर प्रवेश और निकास द्वार पर हैंड सैनिटाइटर उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आनन-फानन में संसद के बजट सत्र को स्थगित कर दिया गया था। संविधान के तहत एक संसद सत्र के अंत और अगले की शुरुआत के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतर नहीं हो सकता। इसी वजह से मानसून सत्र शुरू करने के लिए संसद के पास आखिरी तारीख 23 सितंबर है।

पूर्व सपा नेता अमर सिंह के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर 11 सितंबर को होगा उपचुनाव

बता दें कि 23 मार्च को बजट सत्र खत्म होने से दो दिन पहले ही देश में 68 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा हुई थी। पहले प्रस्ताव था कि दोनों सदनों को सेंट्रल हॉल से चलाया जाए। चार-चार घंटे की दो शिफ्ट में रोजाना लोकसभा और राज्यसभा को चलाया जाता। हालांकि, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए ऐसा नहीं हो पाया।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago