ये हुआ था

मोहन लाल सुखाड़िया अपनी ही सरकार को चुनौती देकर बने थे राजस्थान के सबसे युवा सीएम

राजस्थान की राजनीति ने एक ऐसा दौर भी था, जब यहां लगातार 17 साल तक कांग्रेस की सरकार सत्ता में रही और एक ही चेहरा मुख्यमंत्री के पद पर रहा। यह चेहरा था कांग्रेस नेता मोहन लाल सुखाड़िया। जब उन्होंने एक के बाद एक चुनाव जीतने की झड़ी लगा दी तो दिल्ली तक हर कोई उन्हें जानने लगा था। जी हां, सुखाड़िया राजस्थान के अब तक प्रसिद्ध हुए राजनेताओं में से एक हैं। सुखाड़िया को ‘आधुनिक राजस्थान का निर्माता’ भी कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि मोहनलाल सुखाड़िया सबसे लम्बे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। आज 31 जुलाई को राजनीति के पुरोधा मोहन लाल सुखाड़िया की 107वीं जयंती है। इस खास अवसर पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

नेताजी और सरदार पटेल के विचारों से हुए थे प्रभावित

मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई, 1916 राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक जैन परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती  पढ़ाई उदयपुर से की और उसके बाद बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। मुंबई में रहने के दौरान सुखाड़िया भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों से बहुत प्रभावित हुए थे। बॉम्बे से राजस्थान लौटकर युवा सुखाड़िया ने एक इलेक्ट्रिकल शॉप खोलीं, जहां वे अपने दोस्तों के साथ ब्रिटिश राज के बारे में खूब चर्चा किया करते थे।

जय नारायण व्यास की सरकार में वित्त मंत्री रहे

राजस्थान में वर्ष 1952 में जय नारायण व्यास की सरकार सत्ता में थी। व्यास सरकार के मंत्रिमंडल में मोहन लाल सुखाड़िया को वित्त मंत्री के पद पर काबिज किया गया। राम राज्य परिषद के 22 सदस्यों के कांग्रेस में चले जाने के कारण जय नारायण व्यास को विधानसभा में फिर से विश्वास मत हासिल करना पड़ा था। इसी दौरान उन्हीं की सरकार का एक युवा उनके सामने खड़ा हो गया, ये थे मोहन लाल सुखाड़िया।

वोटिंग के परिणाम आने पर हर कोई हैरान था, क्योंकि मोहन लाल सुखाड़िया ये विश्वास मत 8 वोट से जीत गए थे। इसके बाद वो राजस्थान के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने और 17 साल तक अपना राज कायम रखा। सुखाड़िया 8 जुलाई, 1971 तक लगातार राज्य के मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहे। उस समय सुखाड़िया को पूरे देश में दूसरे सबसे लंबे समय तक सत्ता पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला। साल 1982 में 2 फ़रवरी के दिन राजस्थान की राजनीति के पुरोधा मोहन लाल सुखाड़िया का बीकानेर में स्वर्गवास हो गया।

Read: लोकसभा अध्यक्ष रहे सोमनाथ चटर्जी ने पार्टी के कहने पर भी नहीं दिया था इस्तीफा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago