हलचल

स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार का नया अध्यादेश पास, कड़ी सज़ा और जुर्माना का प्रावधान

देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्यकर्मियों पर कई जगह हमले हो चुके हैं। इसको लेकर हाल में डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने की भी ऐलान किया था। हालांकि, इसी बीच स्वास्थ्यकर्मियों पर लगातार हो रहे हमले पर अब मोदी सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हेल्थ वर्कर की सुरक्षा के लिए एक नया अध्यादेश पास किया गया है। अब देश में कहीं भी स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया जाता है तो हमलावरों के ख़िलाफ़ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसमें तीन महीने से 7 साल तक की सज़ा का प्रावधान किया गया है और इस ज़ुर्म को गैर-जमानती भी रखा गया है।

30 दिन के अंदर होगी मामले की पूरी जांच

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट बैठक में लिए गए इन फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई जगह डॉक्टरों के ख़िलाफ़ हमले की जानकारी आ रही हैं, सरकार इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसीलिए सरकार एक अध्यादेश लाई है, जिसके तहत कड़ी सज़ा का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को जमानत नहीं मिलेगी, 30 दिन के अंदर ऐसे मामलों की जांच पूरी होगी। एक साल के भीतर इस पर फैसला सुनाया जाएगा। हमला करने वालों को 3 महीने से 5 साल तक की सज़ा हो सकती है।

खुशख़बरी: लॉकडाउन में टाटा मोटर्स ने वारंटी पर 2 महीने की दी मोहलत

इसके अलावा नया अध्यादेश में स्वास्थ्यकर्मियों के ख़िलाफ़ गंभीर मामलों में 6 महीने से 7 साल तक की सज़ा का प्रावधान है। गंभीर मामलों में 50 हजार से 2 लाख तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अध्यादेश के अनुसार, अगर किसी ने स्वास्थ्यकर्मी की गाड़ी पर हमला किया जाता है तो मार्केट वैल्यू का दोगुना ज्यादा हमलावरों से भरपाई की जाएगी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago