ऑटो

Mercedes-Benz GLC Coupe भारत में हुई लॉन्च, यहां जानें शानदार फीचर्स और कीमत

लक्जरी कार निर्माता जर्मन कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में GLC कूप को दो वेरिएंट – 300d 4MATIC डीजल और 300 4MATIC पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। GLC कूप भारत में कंपनी के स्थानीय पोर्टफोलियो में 10 वां वैश्विक उत्पाद है।

जीएलसी कूप को खरीदने वाले भारतीय ग्राहकों की जेब पर कम वजन पड़ेगा। क्योंकि इसका उत्पादन भारत में ही किया जाएगा। कार में MBUX अभिनव टेलीमैटिक्स मिलता है जो सहज तर्क और नियंत्रण विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला का दावा करता है। इसके अलावा, जीएलसी कूप मर्सिडीज मी कनेक्ट से लैस है जो रिमोट लॉक / अनलॉक, कार लोकेटर, स्पीड मॉनिटर, आपातकालीन ई-कॉल आदि जैसी कई सुविधाजनक कनेक्ट सुविधाएँ प्रदान करता है, जो ग्राहक के स्मार्ट फोन / टैबलेट से आसानी से कनेक्ट होगीं।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो-

डीज़ल वेरिएंट
1,950cc – 242bhp / 500Nm
9 जी-ट्रोनिक ट्रांसमिशन

पेट्रोल
1,991cc – 254bhp / 370Nm
9 जी-ट्रोनिक ट्रांसमिशन

स्पीड के मामले में इस कार की अधिकत्तम रफ्तार 240 किमी प्रति घंटे की है। यह महज 6.3 सेकेंड में ही 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

कार की कीमत की बात करें तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत  62.70 लाख रुपये से शुरू होती है। ग्राहकों के लिए यह कई कलर ऑप्शन में उतारी गई है। जिनमें Graphite Grey, Designo Hyacinth Red Metallic, Mercedes-Benz GLC Coupe Brilliant Blue, Mojave Silver, Obsidian Black और Polar White में उपलब्ध होगी।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago