ये हुआ था

ISSF विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले हैं भारतीय मानवजीत सिंह संधू

भारत के निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू का 3 नवंबर को 45वां बर्थडे है। वह निशानेबाजी की ट्रैप शूटिंग में माहिर हैं। उन्हें वर्ष 2006 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह 4 बार ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह पूर्व में विश्व के नंबर 1 ट्रैप निशानेबाज रह चुके हैं।

जीवन परिचय

मानवजीत सिंह संधू का जन्म 3 नवंबर, 1976 को पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिले के गांव रत्ता खेरा पंजाब सिंह वाला में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरबीर सिंह है। उनकी आरंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल, सनावर में हुई। उन्होंने आगे की पढ़ाई यदाविंद्रा पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ और नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्ययन किया। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री दिल्ली यूनीवर्सिटी के वेंकेटेश्वर कॉलेज से हासिल की। मानवजीत सिंह ने कंगन से शादी की। इनके एक बेटा है।

कॅरियर

मानवजीत सिंह उनके पिता गुरबीर सिंह से काफी प्रभावित थे। उनके पिता निशानेबाज थे और उन्होंने ओलंपिक में भाग लिया और अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। इस वजह से मानवजीत की शुरूआती ट्रेनिंग उनके पिता की देखरेख में हुई।

उन्होंने तीन एशियाई गेम्स वर्ष 1998, 2002 और 2006 में निशानेबाजी में चार रजत पदक जीते हैं। मानवजीत ने वर्ष 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक और वर्ष 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने एशियन क्ले शूटिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते हैं।

मानवजीत सिंह संधू वर्ष 2006 में ट्रैप शूटिंग रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने थे, वहीं वर्ष 2010 में रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहे है। उन्होंने वर्ष 2006 ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार वह विश्व चैंपियन बनने वाला पहला भारतीय शॉटगन शूटर था।

उन्होंने वर्ष 2004 के एथेंस ओलंपिक में भाग लिया लेकिन वह पदक जीत नहीं पाए। वर्ष 2008 में बिजिंग में हुए ओलंपिक गेम्स में मानवजीत ने हिस्सा लिया था। इन खेलों में उन्हें 12वां स्थान हासिल हुआ। वर्ष 2010 में हुई पहली  राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके एक हफ्ते बाद ही मानवजीत सिंह ने मैक्सिको में हुए विश्व कप में भी स्वर्ण पदक जीता।

मानवजीत ने वर्ष 2014 में यूएसए में हुई शूटिंग विश्वकप में स्वर्ण पदक जीता। वहीं उन्होंने वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

पुरस्कार एवं सम्मान

मानवजीत सिंह संधू को उनकी उपलब्धियों के लिए वर्ष 1998 में अर्जुन पुरस्कार और वर्ष 2006-2007 में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

Read Also: निशानेबाजी के सर्वोच्च सम्मान ‘द ब्लू क्रॉस’ से सम्मानित पहले भारतीय हैं अभिनव बिंद्रा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago