टेक ज्ञान

फेसबुक मैसेंजर ऐप में कई बड़े बदलाव, जल्द उपलब्ध होगा अपडेटेड वर्जन

अमेरिकन सोशल मीडिया एवं टेक्नोलॉजी कंपनी फेसबुक ने मैसेंजर ऐप में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकेरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘आप जिन ऐप्स का उपयोग करते हैं, उन सब से यह काफ़ी ज्यादा फास्ट है और ज्यादा रेस्पॉन्सिव है। अगर आप अपने फ्रेंड्स से बात करने के लिए एक ही ऐप दिन में कई मर्तबा खोलते हैं तो हर सेकंड आप इंतजार नहीं कर सकते हैं।’

कुछ फीचर्स कुछ समय तक नहीं मिलेंगे

जानकारी के अनुसार, फेसबुक ने पूरे मैसेंजर का कोड बदल दिया है। इसलिए कंपनी की ओर से इसे बड़ा बदलाव भी कहा जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि सिंपल डिजाइन के साथ कुछ फीचर्स कुछ समय तक ऐप पर उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, फेसबुक ने यह साफ़ नहीं किया है मैसेंजर ऐप के कौन से फीचर्स कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मैसेंजर ऐप को अपडेट करने के दौरान फेसबुक मैसेंजर डिस्कवर टैब हटा दिया जाएगा। कंपनी ने ये भी कहा है कि जो फीचर हटाए जा रहे हैं, उन्हें बहुत जल्द ही वापस लाया जाएगा। इसके लिए फेसबुक ने कोई टाइमलाइन नहीं दी है।

फास्ट और लाइट हो जाएगा फेसबुक मैसेंजर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया सर्विस फेसबुक मैसेंजर एक इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जो वेब और ऐप के तौर पर उपलब्ध है। इस ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन में इंस्टॉल कर उपयोग कर सकते हैं। मैसेंजर को कंपनी इसलिए पूरी तरह से बदल रही है, ताकि यह पहले से फास्ट और लाइट हो सके।फेसबुक मैसेंजर का नया अपडेटेड वर्जन कम स्पेस लेगा।

Read More: फ्लाइट में अब इंटरनेट कर सकेंगे इस्तेमाल यात्री, सरकार ने दी अनुमति

फिलहाल फेसबुक मैसेंजर में किए गए ये बदलाव आईफोन यूजर्स को दिखेंगे। अब यह ऐप अपने असल साइज से घट कर करीब एक चौथाई का ही रह जाएगा। जिससे ऐप की स्पीड बढ़ेगी, साथ ही लोडिंग टाइम पहले से हाफ हो जाएगा। मैसेंजर यूजर्स के लिए यह एक अलग अनुभव होगा।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago