ताजा-खबरें

महाराष्ट्र : मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 मजदूरों की मौत,पीएम ने किया दुख व्यक्त

लॉकडाउन में फंसे होने के कारण प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घर जा रहे हैं। इस दौरान महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है और रेल मंत्री ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

थकान के कारण पटरियों पर ही सो हुए थे मजदूर, कुचल कर चली गई मालगाड़ी

औरंगाबाद जिले में हुई यह दर्दनाक घटना आज शुक्रवार सुबह करीब छ बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर मध्यप्रदेश के थे और औरंगाबाद से ट्रेन मिलने की आस में जालना से औरंगाबाद जा रहे थे। इस दौरान पटरियों के किनारे चलते हुए थकान होने पर पटरियों पर ही ये प्रवासी मजदूर सो गए थे तभी सुबह करीब 6 बजे मालगाड़ी ने इनको कुचल दिया।

स्टील कंपनी में काम करते थे मजदूर,  रात को ही घर के लिए निकले

जानकारी अनुसार मृतक मजदूर मध्यप्रदेश के रहने वाले थे और जालना में एक स्टील कंपनी में काम करते थे। इस घटना में घायल मजदूरों को औरंगाबाद सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार हादसा औरंगाबाद के कर्माड के पास हुआ है। मजदूर रात को ही पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़े थे और करमाड तक आ गए थे और थकान के कारण पटरियों पर सो गए थे।

Read More: गैस लीक : जांच के लिए समिति, मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा

रेल मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश, पीएम ने किया दुख व्यक्त

इस घटना पर रेल मंत्रालय ने जांच के तुरंत आदेश दिए हैं। रेल मंत्रालय का यह भी बयान आया है कि आज सुबह ट्रैक पर मजदूरों को देख लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोकने की कोशिश की मगर परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनपुर व कर्माड स्टेशनों के बीच मजदूरों को टक्कर लग गई। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और ट्वीट कर कहा है कि इस हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं और इस मामले में रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है वह स्थिति पर करीब से नजर रख हुए हैं। इधर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago