गुलाबी शहर

जयपुर तक पहुंचा टिड्डी का आतंक, रिहायशी इलाकों में देखी गई आवाजाही

राजधानी जयपुर में एक तरफ कोरोना का प्रकोप है तो दूसरी ओर अब सोमवार को शहर के कुछ आबादी क्षेत्रों में टिड्डियों की आवाजाही व आंतक देखा गया है। इधर टिड्डी दल के हमले को लेकर अब राज्य सरकार ने भी कमर कस ली है।

देर रात जयपुर के ग्रामीण तो सुबह जयपुर शहर में पहुंची टिड्डियां

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात जयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टिड्डियों ने एंट्री की तो सोमवार सुबह जयपुर शहर के कुछ कॉलोनियों में दस्तक दी और छतों के उपर मंडराती रही व बैठ गई। इस दौरान लोगों को अपने घरों से टिड्डियों को भगाने में काफी परेशानियां उठानी पडी और छतों पर ​जमकर बैठी इन टिड्डियों को दूर करने के लिए बर्तन आदि बजाकर शोर करना पडा।

दौसा जिले की ओर बढ़ गई

राजधानी जयपुर में आतंक मचाने के बाद टिड्डियों का ये दल दौसा की तरफ आगे बढ़ गया है। दरअसल खेतों में अभी कोई फसल तैयार होकर खड़ी नहीं है इसलिए ये दल अब पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है और जगह जगह आतंक मचा रहा है।

Read more: राजस्थान में कोरोना संक्रमित संख्या 7 हजार पार, जयपुर में 78 नए केस

पाकिस्तान से गंगानगर में किया था प्रवेश

जानकारी के अनुसार टिड्डियों के दलों ने सबसे पहले 11 अप्रैल को पाकिस्तान से श्रीगंगानगर में प्रवेश किया था और वहां कपास की फसल को नुकसान पहुंचाया था। उसके बाद यह दल प्रदेश के कई जिलों में घूम कर आतंक मचाता हुआ अब राजधानी जयपुर में पहुंचा था। इधर टिड्डी नियंत्रित करने वाली टीमों ने कल रात ही जयपुर में कीटनाशक का छिड़काव कर ऑपरेशन किया था और अब राज्य का कृषि विभाग भी ड्रोन से पेस्टीसाइ़ड स्प्रे करवाएगा।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago